ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

PM मोदी ने पूछा-दूसरे थ्रो के बाद ‘विक्ट्री मोड’ में क्यों आ गए थे, गोल्डन ब्वॉय नीरज ने दिया शानदार जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (16 अगस्त) को अपने आवास पर टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की थी और उनसे बात की थी। पीएम मोदी और टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों की मुलाकात का वीडियो बुधवार को शेयर किया गया। पीएम मोदी और टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले भाला फेंक एथलीट ( javelin throw) नीरज चोपड़ा की बातचीत भी सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी नीरज से पूछ रहे हैं कि आप दूसरा थ्रो करने के बाद विक्ट्री मोड में क्यों आ गए

पीएम मोदी ने नीरज से पूछा कि जब आपने दूसरी बार अपना भाला फेंका तो तुम विक्ट्री मोड में आ गए और एक दम तुम जीत सेलिब्रेट करने लगे, इसके पीछे बहुत बड़ा कॉन्फिडेंस होता है, पूरी जान लगानी पड़ती है, यह सब कैसे संभव हुआ? पीएम मोदी के सवाल पर नीरज ने बताया कि वह इतने साल से इसी की ट्रेनिंग कर रहे हैं, प्रयास बता देता है कि हां बेस्ट थ्रो है, सबसे बड़ी बात जो कॉन्फिडेंस है वह ट्रेनिंग से आता है। पीएम मोदी ने नीरज की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने देखा है विजय तुम्हारे सिर पर नहीं चढ़ती है और दूसरी चीज जो मैंने देखी है कि पराजय तुम्हारे मन में नहीं बैठती, दोनों चीजें बहुत बड़ी हैं, जितनी बार मैंने तुमसे बात की है मैंने बैलेंसिंग चीजें देखी हैं कुछ तो होगा नीरज।

पीएम के इस सवाल पर नीरज ने कहा कि प्रतिद्वंदी तो होता है लेकिन हमें अपना बेस्ट देना होता है, हम फाइनल खेलते हैं जिसमें 12 लोग होते हैं, लेकिन उन एथलीटों के बीच में हमें अपने आपको फोकस करना होता है, मैं कोशिश करता हूं कि दूसरी की फरफॉर्मेंस पर ध्यान न देकर अपनी परफॉर्मेंस कैसे अच्छी करनी है उस पर फोकस करूं, उसी में पूरा जोर लगाता हूं। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर थ्रो फेंका था। नीरज ट्रैंक एंड फील्ड स्पर्धा में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

Related Articles

Back to top button