ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
मनोरंजन

कटरीना कैफ को करीना कपूर ने सबके सामने कहा था ‘भाभी’, शर्म से लाल हो गए थे रणबीर कपूर

नई दिल्ली। एक वक्त था जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में होती थी। इनके इश्क के चर्चे गली-गली में होते थे। खबर तो येभी थी कि दोनों लिवइन रिलेशन में रहने लगे थे। रणबीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कैटरीना बहुत सीरियस थीं। फिर वो वक्त भी आया जब दोनों अलग हो गए। अब कैटरीना का नाम विक्की कौशल से तो वहीं रणबीर की जिंदगी में आलिया आ चुकीं हैं।

ऐसे सामने आई थी रिश्ते की सच्चाई

हालांकि उस दौर में भी रणबीर-कैटरीना ने कभी अपने रिश्ते तो स्वीकार नहीं किया था। मीडिया भी बस उनके साथ रहने की अटकले ही लगाता रहा। ये भेद तब खुला जब करीना ने सबके सामने रणबीर की गर्लफ्रेंड को भाभी कहकर बुलाया। और इस तरह करीना ने इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी थी।

करीना ने कैट को कहा था ‘भाभी’

हुआ ये कि कुछ साल पहले करीना कपूर खान ने करण जौहर के शो में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिश्ते के बारे में बात की खुलासा कर दिया था। इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में उन्होंने कैटरीना को ‘भाभी’ तक कह दिया था। करीना ने कहा कि वो रणबीर की शादी में लहंगा पहनेगीं और चिकनी चमेली गाने पर डांस भी करेंगी। सके अलावा करीना ने यहां कैटरीना कैफ की खूब तारीफ करते हुए कहा कि-‘वो बहुत अच्छी लड़की हैं

इस इंटरव्यू में रणबीर जितनी बार भी कैटरीना का नाम सुनते शर्म से लाल हो जाते। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ साल 2009 में आई फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और तभी से दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में फैलने लगी थीं। जग्गा जासूस के वक्त तक तो दोनों के अलग होने की बातें सामने आने लगीं।

Related Articles

Back to top button