ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया याद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आज़ाद और अधीर रंजन चौधरी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर  वीरभूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

PunjabKesari
कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा कि हाशिए पर पड़े लोगों का उत्थान करना और अपने देश को गरीबी के दर्द से मुक्त करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। हम एक साथ मिलकर ही उस राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं जो हम बनना चाहते हैं। यूथ कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजीव गांधी जी हमेशा भारत को 21वीं सदी में ले जाने की बात करते थे। उनका विश्वास था कि तकनीक की मदद से ही भारत का भविष्य बदला जा सकता है. उन्होंने ही भारत में कंप्यूटर क्रांति और संचार क्रांति की नींव रखी।  भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने कहा कि वह राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह समेत कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे।  राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और वह 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे थे। सन् 1991 में एक चुनाव अभियान के दौरान लिट्टे ने उनकी हत्या कर दी थी। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।

Related Articles

Back to top button