ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

अब भाठागांव बस टर्मिनल में खड़ी होंगी बसें, सीएम ने किया लोकार्पण

रायपुर: भाठागांव में नवनिर्मित श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतरराज्यीय बस टर्मिनल 20 अगस्त को शुरू होने जा रहा है। वर्ष 1993 तक जयस्तंभ चौक से लगा और मल्टी लेवल पार्किंग बस अड्डा हुआ करता था। आज भी यह क्षेत्र पुराना बस स्टैंड के रूप में जाना जाता है। शहर की आबादी बढ़ने और यातायात को व्यवस्थित करने यहां से बस अड्डे को पंडरी में स्थानांतरित किया गया था।

तीसरी बार भाठागांव में बस स्टैंड स्थानांतरित होने जा रहा है और अब नया ही नहीं, अंतराज्जीय बस टर्मिनल के रूप में इसकी पहचान बन गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 20 अगस्त को दोपहर दो बजे इसी का लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात देंगे। आने वाले दिनों में गूगल में सर्च करने पर बस स्टैंड पंडरी का लोकेशन नहीं, बल्कि भाठागांव का दिखाई देगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भाठागांव बस टर्मिनल के लोकार्पण के बाद यात्री बस मालिकों नए बस स्टैंड से ही अपनी सभी बसों को संचालन करना होगा। इसके लिए पखवाड़े भर का समय उन्हें दिया गया है। हालांकि बस मालिकों नेे साफ कर दिया था कि जब तक सारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जातीं भाठागांव से बस का संचालन करना संभव नहीं है। लिहाजा निगम ने वहां पर उनके टिकट काउंटर, स्टाफ आदि की व्यवस्था करने का दावा किया है।

अब कपड़े का होलसेल बाजार

नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले महीने 15 सितंबर के बाद पंडरी बस स्टैंड की दुकानों के साथ किए गए कच्चे निर्माण को तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। जगह खाली होने के बाद नगर निगम यहां पर होलसेल कपड़ा बाजार बसाने की योजना है। महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बस स्टैंड को भाठागांव में स्थानांतरित किया गया है। यात्री बसों का वहीं से संचालन होने से काफी हद तक शहर के भीतर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। 20 दिनों के भीतर ही राज्य के अंदर और दूसरे राज्यों से आने व जाने वाली यात्री बसें भाठागांव से छूटेंगी।

यात्री बस का कारोबार करोड़ों में

राजधानी रायपुर में करीब ढाई हजार और प्रदेशभर में करीब 12 हजार यात्री बसें संचालित हो रही है। अकेले रायपुर से राज्य के भीतर और आसपास के राज्यों में आठ सौ ज्यादा बसें संचालित हो रही हैं। बस के कारोबार से छह हजार ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर कंडक्टर आदि परिवारों का रोजगार चल रहा है। रायपुर में ही हर महीने 90 से 100 करोड़ का कारोबार होता है।

यातायात की परेशानी होगी दूर

राजधानी रायपुर के भीतर करीब ढाई हजार यात्री बसों की रोज आवाजाही के कारण सालों से यातायात की समस्या बनी हुई थी। बिलासपुर रोड से मप्र के जबलपुर, अंबिकापुर, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाली बसें क्रमश: खमतराई से फाफाडीह और टाटीबंध चौराहे से आजाद चौक होते हुए पंडरी बस स्टैंड में प्रवेश करती थीं।

अब इन रूटों के बजाय सभी बसें शहर के भीतर न आकर टाटीबंध से रिंग रोड एक से होकर सीधे भाठागांव बस टर्मिनल में प्रवेश कर जाएंगी। इससे फाफाडीह रोड और आजाद चौक पर जाम लगने से छुटकारा मिलेगा। इसी तरह ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर से आने वाली बसें भी सीधे रिंग रोड होते नया बस स्टैंड पहुंचेंगी। इससे प्रदूषण भी कम होगा।

सड़क पर दौड़ेंगी ई-बसें

लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने ई-बसें चलाने की योजना बनाई है। शुरुआत में 50 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का फैसला लिया गया है। कोरोना संकटकाल के चलते पहले फेज में आने वाली 10 बसों की प्रक्रिया रूक गई है। ई-बसे संचालित होने से शहर का वातावरण स्वच्छ होगा।

Related Articles

Back to top button