ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

पेड़ के ऊपर में चढ़ गया मजदूर, भीड़ की मौजूदगी में कर ली आत्महत्या

जशपुर नगर। एक मजदूर ने ऊंचे पेड़ में चढ़कर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मृतक की पत्नी और बहन के साथ आसपास के लोग नीचे उतरने की समझाइश देते रहे, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गंहरिया की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बघिमा निवासी मनोज राम पिता कैलाश राम 41 वर्ष गंहरिया में रहने वाली अपनी बहन के घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी चांदनी बाई ने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।

सोमवार की सुबह वह गंहरिया के कैलाश पेट्रोल पंप के गैरेज के पीछे स्थित पुटकल के विशाल वृक्ष के सबसे ऊपर की शाखा में चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। आसपास के लोग पेड़ के नीचे में जुट गए और उसे समझा कर नीचे उतरने के लिए राजी करने का प्रयास करने लगे। लेकिन वह नहीं माना।

मृतक ने अपने शरीर से बनियान और फुल पैंट को उतार कर फंदा बनाया और देखते ही देखते झूल गया। हालांकि घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे के नेतृत्व में सिटी कोतवाली की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन रेस्क्यू के लिए सामान जुटाने के दौरान ही मनोज ने आत्मघाती कदम उठा लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के अधिकारी शव को नीचे उतरने की मशक्कत में जुटे हुए हैं।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जैसे ही लोगों को घटना की सूचना मिली पूरा गांव मौके पर उमड़ पड़ा। मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं अंतिम डाल पर शव के लटके होने के कारण पुलिस ग्रामीणों की मदद से निकालने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button