ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
खेल

आशीष नेहरा बोले- ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने इस गेंदबाज को नहीं खिलाया तो हैरानी होगी

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच ओवल में खेला जाएगा, ऐसे में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम में किसी एक तेज गेंदबाज की जगह रविचंद्रन अश्विन को शामिल करना चाहिए। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज 1-1 के बराबर है और अब चौथा टेस्ट इस गुरुवार से शुरू होगा। पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था। दूसरे में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। तीसरे में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।

मीडिया से बातचीत में नेहरा ने कहा, ‘ओवल की पिच  अच्छी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। इंग्लैंड एक ऐसी जगह है जहां हर सत्र में परिस्थितियां बदलती हैं। अगर मगर की स्थिति पहुत होती है। ओवल में अतिरिक्त उछाल होता है, लेकिन ज्यादा मूवमेंट नहीं होता। आप इन दिनों गेंद चमकाने के लिए लार का उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसलिए यह गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लंदन में काफी ठंड है, लेकिन यहां की स्थिति की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। यह टेस्ट मैच ओवल में खेला जाना है और इस बात के ज्यादा चांस हैं कि हम एक तेज गेंदबाज की जगह रविचंद्रन अश्विन को देखें, अश्विन के ओवल में नहीं खेलने पर वाकई हैरानी होगी। ‘

नेहरा ने आगे कहा, ‘ अब हम इंग्लैंड का दौरा खूब कर रहे हैं। 2011 के बाद से यह हमारा चौथा दौरा है। यहां हालात चुनौतीपूर्ण हैं। अगर आप 2011 से सीरीज पर नजर डालें तो आपको इस बात से सहमत होना पड़ेगा कि भारत टक्कर देने में कामयाब रहा है। हम 2018 में जीत सकते थे। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि टीम कैसे खेलती है। यह संभव है कि हम सीरीज हम जीत जाएं। यह भी संभव है कि 2-2 से बराबर समाप्त हो, लेकिन अगर इंग्लैंड इस सीरीज को जीत तो भी मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’

Related Articles

Back to top button