ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

ब्राह्मण सम्मेलनों को लेकर भड़की कांग्रेस, कहा- इतना लगाव है तो किसी ब्राह्मण को बनाएं CM कैंडिडेट

लखनऊ: कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ब्राह्मणों को रिझाने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इन पार्टियों को अगर ब्राह्मणों से इतना ही लगाव है तो वे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने यहां एक बयान में कहा कि ब्राह्मणों को रिझाने के लिए भाजपा जगह-जगह प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। वहीं, इससे पहले बसपा ने भी जगह-जगह ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन शुरू किया है।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “अगर भाजपा, बसपा के साथ सपा को भी ब्राह्मणों से इतना ही प्यार है तो वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर क्यों नहीं पेश करतीं।”

कुमार ने कहा, “सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। जो पार्टियां ब्राह्मणों को रिझाने के लिए तरह-तरह के ढोंग कर रही हैं, वे यह बताएं कि आखिर उन्होंने कितने ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिये।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की गहमागहमी शुरू होने के बीच बसपा ने ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने की योजना के तहत 23 जुलाई से अयोध्‍या से जगह-जगह ब्राह्मण सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू की है। उधर, भाजपा ने भी ब्राह्मणों को रिझाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन शुरू किया है। सपा ने भी 23 अगस्त से प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करना शुरू किया है।

Related Articles

Back to top button