ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के नक्शे पर छाएगा ताला का स्र्द्र शिव मंदिर

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक के प्रस्ताव पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने गंभीरतापूर्वक विचार किया तो आने वाले दिनों में केंद्रीय पर्यटन स्थल के नक्शे पर ताला का स्र्द्र शिव का पौराणिक मंदिर छा जाएगा। ताला स्थित स्र्द्र शिव मंदिर के अलावा मदकूद्वीप को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनेगी।

धरमलाल कौशिक ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को दोनों पर्यटन स्थल की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ताला स्र्द्र शिव व मदकूद्वीप के पौराणिक इतिहास के बारे में पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख की भी जानकारी दी। पुरातत्व विभाग की देखरेख में मदकूद्वीप में खोदाई के दौरान विध्नहर्ता के अलग-अलग स्र्पों की मिली प्रतिमा के बारे में भी बताया। इन प्रतिमाओं को पुरातत्व विभाग द्वारा सहेज कर रखा गया है।

जिन स्थानों पर खोदाई की गई वह 15 से 20 फीट नीचे है और इतनी गहराई पर गणेश की अलग-अलग मुद्राआंे की प्रतिमाएं मिली है। सभी प्रतिमाओं को उसी स्थान पर सुरक्षित रखते हुए उसे मंदिर का रूप दिया है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने उनकी बातों और प्रस्ताव को गंभीरता के साथ लिया है। आने वाले दिनों में इसका असर दिखाई देगा।

ताला में लगता है प्रतिवर्ष मेला

ताला स्थित स्र्द्र शिव मंदिर में प्रतिवर्ष मेले का आयोजन भी किया जाता है। स्र्द्र शिव की प्रतिमा विशेष रूप में है। महाशिवरात्रि के दिन शिव की बारात भी निकलती है। ताला के अलावा मदकूद्वीप पर्यटन स्थल के रूप मंे विकसित भी हो रहा है। आसपास के लोगों के अलावा दूर दराज से भी पर्यटक यहां आते हैं।

Related Articles

Back to top button