ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

CM योगी आदित्‍यनाथ का निर्देश- डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों पर अंकुश के लिए सर्विलांस को और बनाएं प्रभावी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद व मथुरा सहित कई जिलों में फैले डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों से बच्चे प्रभावित हुए हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है। उन्होंने निर्देश दिया है कि फीरोजाबाद, आगरा, कानपुर, मथुरा आदि प्रभावित जिलों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाए। इन जिलों में विशेषज्ञ टीम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपचार की समुचित व्यवस्था रहे। बेड और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों के मुफ्त उपचार की व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू, मलेरिया और अन्य वायरल बीमारियों के संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए जारी प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया जाए। सर्दी, जुकाम, बुखार, श्वांस समस्या आदि संबंधित लोगों चिन्हित कर के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई जाए। आवश्यकतानुसार जांच भी कराई जाए। डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के दौरान बुखार, दस्त और डायरिया आदि की जरूरी दवाइयां वितरित की जाएं।

डेंगू व वायरल फीवर से पीड़ित हुए बच्चे : यूपी सरकार ने फीरोजाबाद व मथुरा सहित कई जिलों में फैले संक्रमण को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी। यह कोरोना वायरस का नया वैरिएंट नहीं है बल्कि जलजनित बीमारियों से ही बच्चे प्रभावित हुए हैं। डेंगू , चिकनगुनिया व काला-अजार से ही लोग पीड़ित हुए हैं और इनके इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बेड व दवा की उपलब्धता के साथ कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है। चिकित्सीय सुविधाओं व साफ-सफाई को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। हर जिले में एक नोडल अधिकारी तैनात कर संक्रामक रोगों से निपटने के लिए मजबूत चक्रव्यूह तैयार किया गया है।

अब तक मिल चुके डेंगू के 1,374 रोगी : उत्तर प्रदेश बीते 24 घंटे में डेंगू के 129 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 58 जिलों में कुल 1,374 रोगी मिल चुके हैं। उधर काला-अजार के 37 मरीज अब तक मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सर्वे कर डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लोगों को चिन्हित कर उनकी जांच कराई जा रही है। 16 सितंबर तक चलाए जाने वाले इस अभियान में लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है

कोरोना के नए वैरिएंट का नहीं मिला नया रोगी : कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के जुलाई के अंतिम सप्ताह में 10 रोगी सामने आए थे। कप्पा वैरिएंट का एक मरीज व लैंब्डा वैरिएंट का कोई भी मरीज नहीं मिला है। कोरोना का संक्रमण अबड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। अब सिर्फ 199 मरीज ही रह गए हैं। फिलहाल कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस, कप्पा व लैंब्डा का अब कोई मरीज सामने नहीं आ रहा है। डेंगू व वायरल फीवर से ही लोग पीड़ित हैं।

Related Articles

Back to top button