ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

राजधानी के बेटे का पहले ही प्रयास में आरबीआई के ग्रेड बी जनरल अधिकारी पर चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एक बार फिर मूलत: राजधानी निवासी आकर्षण अविनाश ने गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। आकर्षण ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आयोजित परीक्षा ऑफिसर्स इन ग्रेड बी डीआर जनरल 2021 की अंतिम चयन सूची में स्थान बना लिया है।

आकर्षण ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि पूरी पढ़ाई-लिखाई राजधानी में हुई है। 12वीं के बाद जेईई में सफलता के बाद रायपुर एनआइटी से सिविल इंजीनियरिंग आनर्स के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद कैट जैसी कठिन परीक्षा में सफल होने के बाद आईआईएम रायपुर से एमबीए की डिग्री हासिल की।

उन्होंने बताया कि आरबीआइ की परीक्षा में पहले प्रयास में ही कामयाबी हासिल की है। बता दें कि आकर्षण का भारतीय रिजर्व बैंक के ग्रेड बी जनरल अधिकारी पद के लिए चयन हुआ है। वहीं आरबीआइ के इतने बड़े पद पर छत्तीसगढ़ में संभवत: ऐसा पहली मौका है, जो इस पद पर किसी का चयन हुआ है। परीक्षा में देश भर से करीब 4.50 लाख परीक्षार्थियों में से सिर्फ 269 लोगों का इसमें चयन हुआ है।

जानें सफलता का राज

आकर्षण बताते हैं कि बचपन से ही देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश रही है। शुरू ही लक्ष्य बना लिया था, पब्लिक सेक्टर में नौकरी करना है। इसके लिए रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई की। आखिरकार सफलता मिल ही हुई। उनका कहना है कि पढ़ाई जोश और उमंग के साथ करनी चाहिए, इससे सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता है। आकर्षण की माता सुषमा साहू और पिता अविनाश साहू दोनों बिजनेसमैन हैं।

Related Articles

Back to top button