ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी के साथ रोमांस पर आया राकेश बापट की एक्स वाइफ का रिएक्शन, कहा- वो अगर…

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ में यूं तो पहले भी काई बार टूटे दिलों को मिलते हुए देखा गया। इस बार ओटीटी पर भी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को शो में उनके कनेक्शन राकेश बापट के करीब जाते देखा जा रहा है। हाल ही के एपिसोड में तो राकेश ने शमिता को आई लव यू भी बोल दिया जिसपर शमिता मुस्कुराते हुए नजर आईं थीं। फैन्स ने भी इन्हें प्यार से ‘शारा’ नाम दिया है। राकेश की इस लवस्टोरी पर अब उनकी एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने रिएक्शन दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रिद्धि ने कहा कि वह राकेश के लिए खुश हैं। दरअसल, जब रिद्धि से पूछा गया कि राकेश और शमिता शो के बाद अपने रिलेशनशिप को और एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इस पर उनका क्या रिएक्शन है? इस पर रिद्धि ने कहा, ‘अगर राकेश खुश हैं तो मैं भी खुश हूं, ये उनका पर्सनल स्पेस है।’

वहीं रिद्धि ने आगे कहा, ‘राकेश बिल्कुल वैसा ही है, जैसा आप उसे शो में देख रहे हैं। अगर एक साथ दो लोगों से अधिक मौजूद हैं तो उसके लिए वो भीड़ हो जाती है। राकेश को चीखना- चिल्लाना पसंद नहीं है। वो उन लोगों से बात करना पसंद करता है जिनके साथ वो बात करने में कंफर्टेबल महसूस करता है और भरोसा करता है। वहीं दूसरी ओर निशांत बहुत अच्छा गेम खेल रहा है और वो मेरा दोस्त भी है। मैं जानती हूं कि वो इस शो का हिस्सा बनना चाहता था और वो बहुत अच्छा कर रहा है।’

बता दें कि हाल ही में राकेश पर कश्मीरा शाह के एक कमेंट को लेकर रिद्धि ने उन्हें तगड़ा जवाब दिया था। कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘बधाई हो राकेश, आप एक बार फिर बंधे हुए पति (जोरू के गुलाम) बनने की राह पर हैं।’ इस कमेंट पर रिद्धि ने जवाब देते हुए लिखा था, ‘फिर से? एक्सक्यूज मी… कृपया लूज कमेंट ना करें, शांति बनाए रखें।’

Related Articles

Back to top button