ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

वीआईपी रोड में देर रात पुलिस का चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान

रायपुर: राजधानी रायपुर में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने और आपराधिक वारदातों पर लगाम कसने के लिए पुलिस सड़कों पर उतर आई है। अभियान चलाकर अचानक रात में वाहनों की तलाशी ली जा रही है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के तीन प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कर अभियान चलागा गया।

वीआईपी टर्निंग, (राम मंदिर के सामने), तेलीबांधा थाना एवं पंडरी थाना के सामने रात 12:00 से 3:00 के मध्य पुलिस ने रास्ते से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी ली और चालकों का ब्रेथ टेस्ट किया। इस दौरान लगभग 100 वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चेक किया गया, जिसमें 25 से अधिक वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने उनका वाहन जब्त किया गया एवं MV एक्ट की अन्य धाराओं के तहत 35 से अधिक वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार से वाहन चलाने आदि की कार्यवाही कर समन शुल्क काटा गया

यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को माननीय न्यायालय पेश करेगी एवं लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग भेजा जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा भी एक दिन में 200 से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 65,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

विगत सप्ताह भी वीआईपी रोड में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 25 ड्रंक एंड ड्राइव के प्रकरण बनाए गए थे, जिसे न्यायालय में पेश किया गया। उन मामलों में माननीय न्यायालय ने एक लाख 50000 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया।

यह अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी अतः वाहन चालकों से अपील है कि वे शराब के नशे में या किसी भी प्रकार के नशे में वाहन न चलाएं ऐसा करते पाए जाने पर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी यातायात नियमों का पालन करे। सड़कों पर अनुशासनहीनता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button