ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

बढ़ता जा रहा आजम खां की मुसीबतों का पहाड़! मनी लॉन्ड्रिग केस में जेल में पूछताछ करेगी ED

सीतापुर: यूपी (UP) की सीतापुर जेल (Sitapur Jail) में बंद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। वहीं अब मनी लॉन्ड्रिग केस (Money Laundering Case) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम पर शिकंजा कसा है। मनी लॉन्ड्रिग के केस में अब ईडी की टीम सीतापुर जेल में जाकर आजम खां से पूछताछ करेगी। टीम 20 से 24 सितबंर तक आजम खां से कभी भी पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही ईडी की टीम आजम खां से जौहर यूनिवर्सिटी (Jauhar University) की कई एकड़ की जमीन के डील के बारे में भी पूछताछ करेगी। जिसके चलते ED को कोर्ट ने आजम से पूछताछ की इजाजत मिल गई है।

इतना ही नहीं आजम खान सहित अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी से भी पूछताछ होगी। मनी लॉन्ड्रिंग, उगाही, संपत्ति पर कब्जा मामले में पूछताछ की जाएगी। वहीं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला से पूछताछ करेगी। बता दें कि मुख्तार पर दर्ज 49 एफआईआर को भी ED देख रही है। अतीक अहमद से अहमदाबाद में पूछताछ की तैयारी की जा रही है। कोर्ट ने ED को तीनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की इजाजत दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button