ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
खेल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को किस वजह से मिली हार, किरोन पोलार्ड ने बताया कारण

दुबई। मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं थे। ऐसे में स्टेंड इन कैप्टन के रूप में किरोन पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई की टीम की कप्तानी की, लेकिन टीम को हार मिली। इस हार के बाद किरोन पोलार्ड ने कहा है कि टीम इस मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। आइपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में मुंबई को चेन्नई के हाथों 20 रन से हार मिली।

चेन्नई के खिलाफ कप्तानी करने उतरे किरोन पोलार्ड ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, “उन्होंने (चेन्नई सुपर किंग्स) 150 से ज्यादा का स्कोर किया, लेकिन हम लोग एक बल्लेबाजी टीम होने के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। शुरुआत में तीन विकेट गंवाना हमारे लिए खतरनाक साबित हुआ। हालात को देखते हुए सौरभ तिवारी ने अच्छी बल्लेबाजी की। मैच को गंवाना निराशाजनक रहा।”

उन्होंने सीएसके के ओपनर रितुराज गायकवाड़ की भी तारीफ की और कहा, “रितुराज ने अच्छी बल्लेबाजी की। टी20 प्रारूप में अगर एक भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह आपको चोट पहुंचा सकता है। हमने गेंदबाजी से अंत अच्छा नहीं किया। 20 रनों से हारने का मतलब है कि आपने अतिरिक्त रन लुटाए। पिच अच्छी थी और हमारे तेज गेंदबाजों ने शुरूआती विकेट निकाले, लेकिन हम इस लय को बरकरार नहीं रख पाए।”

वहीं, अपनी जीत पर सीएसके के कप्तान एमएस धौनी ने कहा, “30 रन पर चार विकेट विकेट गंवाने के बाद आप सम्मानजनक स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि गायकवाड़ और ड्वेन ब्रावो ने उम्मीद से ज्यादा दिया। हमने 140 रन सोचे थे, लेकिन 160 के करीब पहुंचना शानदार रहा।” चेन्नई की हालत भी एक समय खराब थी, लेकिन एक छोर पर रितुराज गायकवाड़ डटे रहे और उन्होंने 88 रन की पारी खेली।

Related Articles

Back to top button