ब्रेकिंग
Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे...
देश

कोविशील्ड की मान्यता में फंसे पेंच पर भारत और ब्रिटेन आमने-सामने, हिंदुस्तान भी उठा सकता है कदम

नई दिल्ली। भारत सरकार के दबाव में ब्रिटेन ने बुधवार को कोविशील्ड वैक्सीन को अपने अपडेट अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों में शामिल तो कर लिया लेकिन भारतीय यात्रियों को अभी भी ब्रिटेन में 10 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। ब्रिटिश अधिकारियों का कहना है कि मुख्य मुद्दा कोविशील्ड वैक्सीन नहीं बल्कि भारत में वैक्सीन का प्रमाणन है। इस मुद्दे को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए दोनों देश बातचीत कर रहे हैं। नए दिशानिर्देशों के हवाले से ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन आने वाले भारतीय यात्रियों को वैक्सीन नहीं लगवाने वाले यात्रियों के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। मतलब साफ है कि कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता देने के बावजूद ब्रिटेन ने भारत को अब भी उन देशों की सूची में शामिल नहीं किया है, जिनके वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों को उसने कोरोना पाबंदियों से छूट दी है।

इस बीच, ब्रिटेन के नए यात्रा नियमों को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपना लिया है। भारत की ओर से नए नियम को भेदभावपूर्ण बताया गया है। भारत ने ब्रिटेन को दो टूक कहा है कि ब्रिटेन एक तरफ कोविशील्ड को मान्यता देने की बात कहता है तो दूसरी तरफ क्वारंटाइन के नियम जारी रखा जा रहा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन को शीर्ष स्तर पर स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है तो भारत को भी पारस्परिक नियमों को लागू करते हुए ब्रिटेन के लोगों के लिए भारत आने पर 10 दिनों के क्वारंटीन और दो आरटीपीसीआर जांच का प्रावधान लागू करने को मजबूर होना पड़ेगा।

मालूम हो कि ब्रिटेन यात्रा के संबंध में फिलहाल लाल, पीले और हरे रंग की तीन अलग-अलग सूचियां हैं। कोरोना खतरे के अनुसार अलग-अलग देशों को अलग-अलग सूची में रखा गया है। चार अक्टूबर से सभी सूचियों को मिला दिया जाएगा और केवल लाल सूची बाकी रहेगी। लाल सूची में शामिल देशों के यात्रियों को ब्रिटेन यात्रा में पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। भारत अभी पीली सूची में है। चार अक्टूबर से लागू होने वाले दिशानिर्देशों में कोविशील्ड को मान्यता नहीं दी गई थी, लेकिन बुधवार को जारी अपडेट दिशानिर्देश में कहा गया, ‘एस्ट्राजेनेका कोविशील्ड, एस्ट्राजेनेका वैक्सजेवरिया और माडर्ना टाकेडा जैसी चार वैक्सीन को स्वीकृत वैक्सीन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।’

Related Articles

Back to top button