ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
विदेश

अफगान उपराष्ट्रपति प्रत्याशी के कार्यालय पर हुआ हमला, 20 लोगों की मौत

काबुलः उपराष्ट्रपति प्रत्याशी के कार्यालय पर रविवार को हुए एक हमले के दौरान कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने सोमवार को बताया कि राजधानी काबुल में ग्रीन ट्रेंड कार्यालय में हुए हमले में करीब 50 अन्य लोग घायल हो गए।

रहीमी ने बताया कि इमारत के अंदर छह घंटे तक कई बंदूकधारी रहे जिन्हें सुरक्षा बलों ने मार गिराया। उन्होंने बताया कि हमलावरों का संभावित निशाना उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व खुफिया प्रमुख अमरुल्लाह सालेह थे। उन्हें इमारत से निकाल कर एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इमारत के अंदर से करीब 85 नागरिकों को बचाया गया। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान विद्रोही और इस्लामिक स्टेट समूह दोनों राजधानी में सक्रिय हैं और पूर्व में वहां हमले कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button