ब्रेकिंग
धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज...
विदेश

‘फूड फेस्टिवल’ में हुई गोलीबारी, 3 लाेगाें की मौत, 12 घायल

गिलरॉयः उत्तर कैलिफॉíनया में वार्षकि ‘फूड फेस्टिवल’ में रविवार को हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। गिलरॉय के पार्षद डायोन ब्रैको ने कहा है कि यह शुरुआती आंकड़े हैं। प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि गिलरॉय गारलिक फेस्टिवल के दौरान गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और भगदड़ मच गई।

यह गोलीबारी भोजन, पाक प्रतियोगिताओं एवं संगीत पर केंद्रित तीन दिवसीय समारोह के दौरान हुई। इस समारोह में 1,00,000 से ज्यादा लोग शामिल होते हैं। रविवार को इस समारोह का अंतिम दिन था। स्टेनफोर्ड मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता जूली ग्रेसियस ने कहा कि गोलीबारी के शिकार हुए दो लोगों का यहां इलाज चल रहा है। हालांकि उन्हें इन घायलों की स्थिति या चोट के बारे में जानकारी नहीं थी।

वहीं, सांता क्लारा वेली मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता जॉय एलेक्सियो ने बताया कि यहां 5 को भर्ती कराया गया है। उन्हें भी मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी। गिलरॉय पुलिस विभाग ने ट्वीट किया हैं, कि गिलरॉय पीडी (पुलिस विभाग) और पूरे समुदाय की ‘गारलिक फेस्टिवल’ गोलीबारी पीड़ितों के साथ संवेदनाएं हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात हुई गोलीबारी के बारे में ट्वीट किया, ह्लकानून प्रवर्तन एजेंसियां कैलिफोíनया के गिलरॉय में घटनास्थल पर मौजूद हैं। खबरें हैं कि गोली चलाने वाला अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सावधान एवं सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button