ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

राज्य के 1.31 करोड़ लोगों में 1127 कुष्ठ के मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने 25 जिलों में किया सर्वे

रायपुर: प्रदेश के 1.31 करोड़ लोगों में 1127 को कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के 25 जिलों में कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। बता दें कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक्टिव केस डिटेक्शन एंड रेगुलर सर्विलेंस के तहत वर्ष 2021-22 में 25 जिलों के एक करोड़ 31 लाख 14 हजार 949 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

इसमें दुर्ग जिले में सर्वाधिक 16,43,809, रायपुर जिले में 13,22,800, बिलासपुर में 9,12,663, बलौदाबाजार-भाटापारा में 9,06,701, जांजगीर-चांपा में 8,89,652, बालोद में 8,79,161, बेमेतरा में 8,20,930, धमतरी में 7,44,529, कोरबा में 6,99,414, सूरजपुर में 6,44,569, महासमुंद में 6,06,341, मुंगेली में 4,50,373, कोरिया में 4,38,650, सरगुजा में 4,19,002, कांकेर में 4,17,176, रायगढ़ में 4,00,945, राजनांदगांव में 2,76,755, गरियाबंद में 2,36,643, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1,78,488, बलरामपुर-रामानुजगंज में 1,16,009, नारायणपुर में 87,418, बस्तर में 79,924, दंतेवाड़ा में 21,506, कबीरधाम में 20,990 और सुकमा में 501 लोगों की जांच की गई है।

राज्य में मिले कुष्ठ के मरीजों का एनएलइपी लेपट्रैक (मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन) के माध्यम से निगरानी और उनके इलाज का फालो-अप किया जा रहा है। ‘एक्शन प्लान फॉर कुष्ठ मुक्त छत्तीसगढ’ के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है

नुक्कड़ नाटकों, बैनर, रैली व अन्य माध्यमों से भी कुष्ठ रोग के निदान के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रदेश में 28 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान “कुष्ठ सेवा एवं निदान पखवाडा” संचालित किया जा रहा है

जिलेवार मिले कुष्ठ मरीजों की स्थित

जिला – मरीज

दुर्ग – 227

बेमेतरा – 66

बालोद – 73

राजनांदगांव – 23

धमतरी – 15

जांजगीर-चांपा – 77

रायपुर – 87

बलौदाबाजार-भाटापारा – 81

गरियाबंद – 16

महासमुंद – 84

सरगुजा – 19

बिलासपुर – 24

मुंगेली – 50

कोरबा – 64

सूरजपुर – 9

नारायणपुर -7

कोरिया – 14

रायगढ – 100- 11,

कबीरधाम -3

बस्तर – 6

कांकेर – 18

Related Articles

Back to top button