ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

भारत-आस्ट्रेलिया महिला ट्राफी का नाम इन दो खिलाड़ियों पर हो, पूर्व क्रिकेटर ने जताई इच्छा

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई महिला टीम की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टीन बीम्स ने एक बड़ा सुझाव महिला क्रिकेट को लेकर दिया है। क्रिस्टीन बीम्स का कहना है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का नाम दोनों देशों की महान खिलाड़ियों के नाम पर होना चाहिए। बीम्स ने ये भी बताया है कि किन-किन खिलाड़ियों के नाम पर इस सीरीज का नाम पड़ना चाहिए, क्योंकि पुरुष क्रिकेट में ज्यादातर देशों में सीरीजों का नाम पूर्व क्रिकेटरों के नाम पर पड़ा हुआ है।

कंगारू दिग्गज क्रिस्टीन बीम्स ने कहा है, “तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और कैथरीन फिट्जपैट्रिक के नाम पर भारत बनाम आस्ट्रेलिया सीरीज का नाम रखा जाना चाहिए। आस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट, 30 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकीं पूर्व स्पिनर बीम्स ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में ऐसा किया जाना चाहिए। पुरुष क्रिकेट की बात करें तो भारत और आस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज को बार्डर-गावस्कर सीरीज नाम मिला हुआ है।

बीम्स ने कहा, “झूलन और कैथरीन ने तीनों प्रारूप खेले हैं और उनके रिकार्ड खुद सब साबित करते हैं। खेल में उनका दबदबा रहा है। दोनों मिलकर 580 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुकी हैं।” इससे पहले आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी मेल जोंस ने ट्राफी का नाम शांता रंगास्वामी और मार्गरेट जेनिंग्स के नाम पर रखने का सुझाव दिया था। हालांकि, ये क्रिकेट आस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को तय करना है कि अगर किसी खिलाड़ी के नाम पर सीरीज का नाम पड़ेगा तो कौन से खिलाड़ी के नाम पर पड़ेगा

वहीं, अगर बीम्स का दावा भी सटीक है, क्योंकि झूलन गोस्वामी और कैथरीन फिट्जपैट्रिक के आंकड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अद्भुत रहे हैं। यहां तक कि झूलन और फिट्जपैट्रिक के आंकड़े एक-दूसरे के खिलाफ भी शानदार रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में किसी भी क्रिकेट बोर्ड ने कुछ भी नहीं कहा है।

Related Articles

Back to top button