ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

गुरमीत राम रहीम सहित पांच रंजीत हत्‍याकांड में दोषी करार, सजा का एलान 12 अक्टूबर को

पंचकूला। विशेष सीबीआइ अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह हत्या में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने इस मामले में मुख्‍य आरोपित डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया है। राम रहीम के साथ आरोपित कृष्ण लाल, अवतार, जसबीर और सबदिल को भी दोषी करार दिया है। इन सभी को सजा 12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी। 19 साल बाद इस मामले में फैसला आया है।

कृष्ण लाल, अवतार, जसबीर और सबदिल भी दोषी करार, सबदिल आर्म्‍स एक्ट में दोषी करार

सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश डा. सुशील कुमार गर्ग ने शुक्रवार सुबह अपना फैसला सुनाया। इससे पूर्व राम रहीम के खिलाफ चले साध्वी यौन शोषण और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति हत्या केस में तत्कालीन विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह ने फैसला सुनाया था। राम रहीम साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल और छत्रपति हत्या केस में उम्रकैद की सजा सुनारिया जेल रोहतक में काट रहा है। रंजीत सिंह हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम, जसबीर सिंह, अवतार सिंह, सबदिल और कृष्ण लाल दोषी हैं। एक आरोपित इंद्रसेन की 8 अक्टूबर 2020 को मृत्यु हो गई थी

क्या है मामला

10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रंजीत का मर्डर हुआ था। डेरा प्रबंधन को शक था कि रंजीत ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। 10 जुलाई को रंजीत सिंह अपने खानपुर कोलियां में अपने पिता को खेतों में चाय देकर लौट रहा था, तो बाइक सवार दो आरोपितों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपित सबदिल और जसवीर की शिनाख्त हो गई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रंजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। तीन गवाह महत्वपूर्ण थे।

पहले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या और साध्वी यौन शोषण में सजा काट रहा है राम रहीम

इनमें दो चश्मदीद सुखदेव सिंह और जोगिंद्र सिंह हैं, जिन्होंने अभियुक्तों को रंजीत सिंह पर गोली चलाते हुए देखा था। तीसरा गवाह गुरमीत का ड्राइवर खट्टा सिंह था, जिसके सामने रंजीत को मारने के लिए कहा गया था। आरोप है कि डेरा सच्चा सौदा के पांच सदस्य अवतार, इंदर सैनी, कृष्ण लाल, जसबीर सिंह और सबदिल सिंह ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के कहने पर रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रची थी। 31 जुलाई 2007 को साध्वी यौन शोषण, रंजीत सिंह हत्या और रामचंद्र छत्रपति हत्या केस में सीबीआइ कोर्ट में चालान पेश हो गए थे। अब राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या केस में सुनारिया जेल में बंद है।

Related Articles

Back to top button