ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
देश

जम्मू-कश्मीर: घाटी में टारगेट किलिंग पर बनेगी रणनीति, आज दिल्‍ली में बड़ी बैठक

नई दिल्‍ली-  जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रहे आतंकी हमलों को लेकर केंद्र सरकार ने आज शनिवार को दिल्‍ली में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक गृहमंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में होने वाली  है। इस बैठक में जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति पर मंथन किया जाएगा।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस ग्रुप’ ने जम्‍मू-कश्‍मीर में हिंदुओं और सिखों को निशाना बनाना शुरू कर दिया  है। इस हफ्ते हुए हमलों में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिस तरह आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले कई दिनों से आम नागरिकों को निशाना बना रहे उसे देखते हुए बैठक में एलजी प्रशासन की ओर से तैयार की गई रणनीति पर आज र्चा की जाएगी।

अजीत डोभाल तथा गृह सचिव अजय भल्ला भी बैठक में होंगे शामिल
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा गृह सचिव अजय भल्ला भी शामिल होंगे, इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मारे गए सात में से चार अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदाय से थे
कश्‍मीर में पिछले दो दिनों में मारे गए सात में से चार अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदाय से थे,  इनमें से छह मौतें श्रीनगर में हुई हैं।  श्रीनगर के ईदगाह स्थित गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और दीपक चंद की गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे स्कूल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आतंकी संगठन TRF बना रहा है लोगों का अपना निशाना
जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन TRF को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का फ्रंट माना जाता है, और बीते दिनों में TRF के ओवरग्राउंड वर्कर्स पूरी तरह मुख्य काडर में तब्दील हो चुके हैं जो आए दिन लोगों की निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button