ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा में हुआ खतरनाक हमला, इस स्टार ने कड़ी निंदा कर कहा…

पॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम कमाने वाले सुपरस्टार गुरु रंधावा के नाम से आज हर कोई वाकिफ है। दुनिया भर में इनके संगीत और स्टाइल के लाखों-करोड़ों चाहने वाले फैंस मौजूद हैं। लेकिन फैंस को जानकर बेहद दुख होगा कि हाल ही में गुरु रंधावा को जान से मारने की कोशिश की गई।

जी हां, मशहूर सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा के वेंकुवर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हालांकि अब रंधावा खतरे से बाहर हैं, इस बात की जानकारी उनके दोस्त व पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा भी की है, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं, वह बहुत सच्चा इंसान है। वह हमेशा दूसरों की रिस्पेस्ट करता है’ कहा जा रहा है कि प्रीत हरपाल भी उस समय वहीं पर थे जब गुरु रंधावा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरु रंधावा वेंकुवर में एक शो खत्म करने के बाद लौट रहे थे। रंधावा अपनी कार में बैठे जा ही रहे थे कि किसी ने उनके सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया था, इससे गुरु घायल हो गए थे, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। गुरु पर हुए हमले का बॉलीवुड ने भी विरोध किया था। बता दें, गुरु रंधावा पंजाबी गायक हैं तथा हिंदी व पंजाबी फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button