ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

मुंबई में आज फिर बिगड़ सकते हैं हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम की मार झेल रहे मुंबई को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में मंगलवार को ‘भारी से बहुत भारी’ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कहा कि वह भारी बारिश से निपटने को तैयार है, लोगों को सतर्क रहने का परामर्श दिया गया है।

स्काइमेट के प्रमुख महेश पलावत के मुताबिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा, दक्षिण ओडिशा और राजस्‍थान के पूर्वी हिस्‍से में भारी से ज्‍यादा भारी बारिश की संभावाना है। 31 जुलाई तक पर्वी राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं ओडिशा के मयूरभंज, कोरापुट, संबलपुर, नवरंगपुर, नुआपड़ा, झारसुगुड़ा, बरगढ़ एवं कालाहांडी जिलों में भी मंगलवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है।
बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के कारण शनिवार को जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। भारी बारिश के कारण कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस ठाणे में फंसी हुई थी। एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना और सेना समेत विभिन्न राहत एजेंसियों ने 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 1,050 यात्रियों को बाहर निकाल लिया था।

बीएमसी आपदा प्रबंधन मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछली बार 28 जुलाई तक मुंबई में उपनगर में 1931 एमएम (पूरे सीजन की 77 प्रतिशत बारिश) जबकि शहर में 1530 एमएम (69 प्रतिशत बारिश) हो चुकी थी। इस बार उसी समयावधि में उपनगर में 75 प्रतिशत बारिश, जबकि शहर में 67 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button