ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
देश

आर्यन खान केस को लेकर NCB पर भड़के उद्धव ठाकरे-‘चिमटी भर गांजा सूंघ कर सेलिब्रिटी को पकड़ ढोल बजाते हो’

मुंबई-  क्रूज शिप ड्रग केस में गिरफ्तार हुए अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले को लेकर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी बयान सामने आया है। उद्धव ठाकरे ने एनसीबी पर भड़कते हुए कहा कि पुरी दुनिया में मेरे महाराष्ट्र में ही गांजा- चरस का तूफान व्यापार चल रहा है, ऐसा सब जगह बताया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि मैं फिर से बता रहा हूं, कि जो हमारी संस्कृति है आंगन में तुलसी लगाने की है।  लेकिन ऐसा दिखाया जा रहा है जैसे अब तुलसी की जगह गांजा लगाया जा रहा हो, ऐसा जान बुझकर क्यों कर रहे हो? ऐसा नहीं है कि सिर्फ महाराष्ट्र में ये मिला है। खबर है, मुंद्रा बंदरगाह पर करोड़ों का ड्रग्स मिला, कहा है मुंद्रा? गुजरात… सही है? ऐसा नहीं है कि हमारी पुलिस कुछ नहीं कर रही।

हमारी पुलिस ने 150 करोड़ रुपये के ड्रुग्स बरामद किए,  आप चिमटी भर गांजा सुंघते रहो
ठाकरे  ने कहा कि आप यहां चिमटी भर गांजा सुंघने वालों को माफिया कहते हो? किसी एक सेलिब्रिटी को पकड़ते हो, फोटो खींचते हो और ढोल बजाते हो।  हमारी पुलिस ने 150 करोड़ रुपये के ड्रुग्स बरामद किए हैं। आप चिमटी भर गांजा सुंघते रहो..हमारी पुलिस काम करती है लेकिन खबरें सिर्फ यही आती है कि बेल हुई की नहीं।

 गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को शाहरूख खान के 23 साल के आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक क्रूज पर ड्रग पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने दावा किया कि आर्यन खान ड्रग्‍स लेते हैं, हालांकि आर्यन के पास ड्रग्स नहीं मिली था। वहीं  गुरुवार को सेशंस कोर्ट में सुनवाई हुई तो आर्यन को जमानत नहीं दी गई। फैसला सुरक्षित रख लिया गया और अगली सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय हुई है।

Related Articles

Back to top button