ब्रेकिंग
Dabra Crime News: डबरा में सरकारी शिक्षक बना 'झोलाछाप डॉक्टर', गलत इंजेक्शन से महिला का पैर हुआ खराब... Dhar Crime News: धार में तेज रफ्तार कार ने मकान में घुसकर मचाई तबाही; पुलिसकर्मी की बाइक टूटी, चालक ... Pune Car Accident Update: निबंध की शर्त पर बेल और ब्लड सैंपल में हेरफेर; रईसजादे की पोर्श कार के शिक... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आई बेल्ट की फॉरेंसिक 'लिगेचर रिपोर्ट', मौत की वजह को लेकर ब... Twisha Sharma Case: 'कोर्ट परिसर में भाई को मिली धमकी...' भाभी राशि शर्मा का बड़ा खुलासा; उठाए पुलिस... Gwalior Crime News: ग्वालियर में खाना नहीं मिलने पर होटल में ताबातोड़ फायरिंग; सीसीटीवी में कैद हुए ... India Weather Update: दिल्ली-यूपी में 25 मई तक हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट', केरल में इस दिन दस्तक देगा म... Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र...
टेक्नोलॉजी

अब नहीं होगा डेटा लीक होने का खतरा! Google करेगा आपकी चैट्स को प्रोटेक्ट, कर रहा है नया डेवलपमेंट

नई दिल्ली| साइबर फ्रॉड के दौर में आजकल आपका डेटा लीक होने का खतरा  सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। Google ने घोषणा की है कि वह बिजनेस और Teams को अपना डेटा लीक होने से रोकने में मदद करने के लिए एक प्लान डेवलप करने पर काम कर रहा है| कंपनी Google चैट में एडमिन के लिए डेटा लॉस प्रीवेंशन (DLP) रूल्स और पॉलिसी पर काम कर रही है। वर्तमान में, नई सुविधा बीटा स्टेज में है, इसलिए अगर आप इसका टेस्टिंग करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए साइन अप करना होगा।

क्या है डेटा लॉस प्रीवेंशन (DLP)?

ये DLP नियम उन लोगों पर लागू होंगे जो नियमित रूप से सेंसिटिव कंटेंट दूसरों के साथ शेयर करते हैं। यह कॉन्फिडेंशियल जानकारी को ग्रुप के बाहर लीक होने से रोकने में मदद करेगा। एडमिन को नियमों और सेटिंग्स के एक सेट तक पहुंच प्रदान की जाएगी जिसे सक्षम किया जा सकता है और यहां तक कि उनकी स्पेसिफिक आवश्यकताओं के अनुरूप कस्टमाइज भी किया जा सकता है।

कैसे काम करता है डेटा लॉस प्रीवेंशन (DLP)?

एक बार सक्षम होने पर, ग्रुप में मैसेज को किसी भी जानकारी के लिए स्कैन किया जाएगा जो सेंसिटिव जानकारी होगी। इसके अलावा, प्रत्येक मैसेज और इमेज को भेजे जाने से पहले स्कैन किया जाएगा। Google का कहना है कि वेबसाइटों के लिंक स्कैन नहीं किए जाएंगे। Google का कहना है कि DLP नियम केवल Google चैट तक सीमित नहीं होंगे और क्रोम और ड्राइव सहित दूसरे प्लेटफार्मों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।अगर कोई यूजर Google ड्राइव का इस्तेमाल करके संवेदनशील जानकारी भेजने का प्रयास करता है, तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, उल्लंघन होने पर Google एडमिन को सूचित भी करेगा। अगर कोई सदस्य सेंसिटिव जानकारी शेयर करने का प्रयास करता है, तो एडमिन को वही रिपोर्ट प्राप्त होगी। यह ध्यान रखना जरूरी है कि चूंकि नया फीचर बीटा अपडेट के हिस्से के रूप में आता है, इसलिए फीचर के साथ कुछ बग हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button