ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर
देश

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 19 से 21 अक्टूबर के बीच करेंगे अयोध्या का दौरा, शारीरिक अभ्यास वर्ग में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 19 से 21 अक्टूबर के बीच अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले भी उनके साथ अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में भाग लेने के लिए अयोध्या में रहेंगे। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआइ ने संघ के सूत्रों द्वारा दी है।

सूत्रों के अनुसार मोहन भागवत अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग में हिस्सा लेंगे और अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन भी कर सकते हैं। भागवत अभ्यास वर्ग में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को राम मंदिर का संदेश दे सकते हैं कि हमारे प्रयास से इस देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

कारसेवकपुरम में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्थानीय मुख्यालय में अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय के पदाधिकारियों और संघ के शारिक विभाग की सभी 45 प्रांत इकाइयों के भी भाग लेने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि अभ्यास वर्ग के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है, पांच सौ से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि संघ का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसके जरिए देश के नए युवाओं को संघ से जोड़ा जाता है। उनको संघ के बारे में कई नई जानकारी दी जाती है। संघ शखाओं में शारीरिक शिक्षा वर्ग का क्या महत्व है। इस दौरान यह सब बताया जाता है। इस आयोजन में संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होते हैं

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। इसको लेकर भी भागवत का अयोध्या दौरा खास माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button