ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका फिर खारिज, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में करेंगे अपील

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को अब कुछ दिन और मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहना पड़ेगा। आज मुंबई के सेशंस कोर्ट में आर्यन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज को खारिज कर दिया है। अब शाह रुख खान के वकील आर्यन की ज़मानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करेंगे।

Aryan Khan Drugs Case Bail Hearing LIVE UPDATES :

आर्यन की रिहाई के लिए अब शाह रुख खान के वकील बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करेंगे। तब तक आर्यन को मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहना पड़ेगा।

* आर्यन के अलावा उनके साथ गिरफ्तार हुए दोनों लोग अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा की ज़मानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है।

कोर्ट ने फिर खारिज की आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका।

* कोर्ट के बाहर आर्यन के फैंस जुटना शुरू हो गए हैं जो शाह रुख ख़ान के बेटे की रिहाई की मांग कर रहे हैं। हाथों में बैनर लिए फैंस आर्यन का सपोर्ट कर रहे हैं।

आर्यन के मामले में कोर्ट में 2:45PM पर अपना फैसला सुनाएगा।

* आर्यन खान ड्रग्स केस पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडिया टुडे से बातचीत में प्रकाश झा ने कहा, ‘मुझे पता नहीं है तो फिर इस पर कैसे कॉमेंट कर सकता हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि इस मामले में कौन कॉमेंट कर रहा है। मैंने पढ़ा भी नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि वह बेचारा बच्चा, जोकि शाह रुख खान का बेटा है, बड़ी मुश्किल में फंस गया है।’

जावेद अख्तर हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। साथ ही आर्यन खान ड्रग्स केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने इस मामले में कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुकानी पड़ रही है।

बताते चलें कि शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान ड्रग्स केस के सिलसिले में कई दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। 14 अक्टूबर को आर्यन की ज़मानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था ऐसे में कोर्ट ने अगली तारीख 20 अक्टूबर की दे दी थी।

आर्यन पहले बाकी कैदियों के साथ जेल में ही रह रहे थे। उनकी संख्या कैदी नंबर N956 थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्हें स्पेश्ल बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल अधिकारियों ने आर्यन खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कथित तौर पर, उन्हें एक विशेष बैरक में ले जाया गया है और अधिकारियों द्वारा उसकी निगरानी की जा रही है।

आपको बता दें कि एनसीबी ने आर्यन को मुंबई से गोव जा रहे एक क्रूज से रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। 3 अक्टूबर को गिरफ़्तारी के बाद आर्यन की ज़मानत पर पहली सुनवाई 4 अक्टूबर को हुई थी जहां कोर्ट ने उनकी अर्जी ख़ारिज करते हुए अगली तारीख 7 अक्टूबर की दी थी। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने फिर से उनकी ज़मानत अर्जी खारिज कर दी थी और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इस बीच आर्यन के वकील ने अंतरिम बेल के लिए भी अर्जी डाली, लेकिन उस पर अभी तक कोई नतीजा नहीं आया है। आर्यन को जेल में लगभग एक हफ़्ते से ज्यादा हो चुका है। देखना होगा कि आज उन्हें रिहाई मिलती है या नहीं

Related Articles

Back to top button