ब्रेकिंग
Noida Cyber Crime: एयर टिकट के नाम पर करोड़ों की ठगी; नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्त... Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर सताएगी भीषण गर्मी; 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे...
देश

पेंड्रारोड सहित बिलासपुर में ठंड बढ़ी, पश्चिमी हवाओं से मौसम शुष्क

बिलासपुर। शुक्रवार की सुबह न्यायधानी में ठंड महसूस हुई। पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में पेंड्रारोड सबसे ठंडा है। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब है। न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। गुरुवार को पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 17.2 तो न्यायधानी में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर पश्चिम से शुष्क हवा आने के कारण कल से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
प्रदेश में आकाश मुख्यतः साफ रहने की प्रबल संभावना है। प्रातः काल में धुंध रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है फिर भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। न्यायधानी में पश्चिमी हवाओं का आना शुरू हो गया है। जिसका असर अब वातावरण में नजर दिखने लगा है। हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button