ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

बच्चों के कोविड टीकाकरण शुरू हुआ तो नहीं आएगी समस्या

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बच्चों को भी जल्द कोरोना टीका मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन के ट्रायल के बीच छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी राज्याें में बच्चों के टीकाकरण की तैयारियों पर मंथन चल रहा है। छंत्‍तीसगढ़ प्रदेश में बच्चों के टीकाकरण की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के कोविड टीकाकरण शुरू होने की स्थिति में राज्य पूरी तरह से तैयार है। यहां शून्य से 18 वर्ष के करीब एक करोड़ बच्चे हैं।

वहीं 11 प्रकार के टीकाकरण नियमित किए जाते हैं। जो स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर शासकीय व प्राइवेट अस्पतालों में लग रहे हैं। टीकाकरण शुरू होने की स्थिति में सामान्य केंद्रों में टीकाकरण व्यवस्था करने की योजना है। बच्चों के लिए कोरोना टीका आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने उम्र के बच्चों को पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। इसके मुताबिक ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस संबंध में राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. वीआर भगत ने बताया कि देश समेत पूरे प्रदेश में बच्चों के कोरोना टीकाकरण का ट्रायल केंद्र स्तर पर जारी है। आने वाले समय में जल्द ही बच्चों के लिए भी कोरोना से बचाव के टीके आएंगे। छत्‍तीसगढ़ राज्य में शून्य से 18 वर्ष तक के करीब एक करोड़ बच्चे हैं। यहां 11 तरह के टीकाकरण कार्यक्रम बच्चों के लिए चल रहे हैं। यदि आने वाले समय में टीकाकरण के लिए हमारी तैयारी पूरी है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से अभी बच्‍चों के कोरोना रोधी टीकाकरण को लेकर कोई पत्र नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button