तोड़ी गई पुरानी बिल्डिंग, चार से भी चौड़ा होगा एक नंबर का गेट

बिलासपुर: रेलवे स्टेशन का गेट क्रमांक एक आकार लेने लगा है। चौड़ाई बढ़ाने के लिए सामने की पुरानी बिल्डिंग तोड़ दी गई है। वर्तमान में मलबा हटाने का काम चल रहा है। यह जब पूरा हो जाएगा उसके बाद गेट का निर्माण किया जाएगा। यह चार नंबर से भी आकर्षक व चौड़ा होगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। वैसे भी स्टेशन का इस गेट से सबसे ज्यादा यात्री प्रवेश व बाहर निकलते हैं।
स्टेशन में चार गेट हैं। तीन नंबर के गेट का मुख्य द्वार कहा जाता है। इसकी वजह यहां उपलब्ध यूटीएस व आटोमेटिकट टिकट मशीन एवं पूछताछ केंद्र हैं। लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखे तो गेट क्रमांक एक का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। पहले यह छोटा था। जिसे बाद बढ़ाया गया। हालांकि इसके में रेलवे का फिजूलखर्च हुआ, क्योंकि सालभर बाद ही इसे गेट क्रमांक चार की तरह भव्य बनाने की योजना बनाई गई है।
यहां लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। करीब दो साल से इसका निर्माण चल रहा है। वर्तमान में आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। चौड़ाई बढ़ाने के लिए सामने की बिल्डिंग भी तोड़ दी गई है। इसके बनते ही जब यात्रियों के लिए इसे खोला जाएगा कि यह द्वार सबसे सुविधाजनक होगी।
दरअसल इस द्वार से लगा हुआ रेलवे आरक्षण केंद्र है। जहां जनरल टिकट काउंटर की सुविधा भी है। यात्री यहां से टिकट लेकर आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर लेते हैं। इसकी सबसे खास बात यह होगी यात्रियों की भीड़ नहीं लगेगी और परेशानी होगी। इसी के तहत ही इसे भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।





