ब्रेकिंग
Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न...
मनोरंजन

ड्रग्‍स केस में फंसे शाह रुख के बेटे आर्यन को यदि कल तक नहीं मिली जमानत, तो जेल में मनेगी दिवाली

नई दिल्‍ली। बालीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान की दिवाली पर इस बार ग्रहण लग सकता है। इसकी वजह है उनका बेटा आर्यन। दरअसल, आर्यन ड्रग्‍स मामले में पिछले करीब बीस दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। निचली अदालत से उसकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद शाह रुख को अपने बेटे को छुड़वाने के लिए अब हाईकोर्ट से आसरा है। बीते दो दिनों से आर्यन की बेल पर बहस चल रही है, जो अब तक खत्‍म नहीं हुई है। आज भी इस मामले में सुनवाई होनी है। यदि आज भी आर्यन को बेल नहीं मिली तो फिर शुक्रवार को उसकी बेल एप्‍लीकेशन पर फिर से सुनवाई होगी। लेकिन यदि शुक्रवार को भी ये बेल नहीं मिली तो फिर आर्यन के जेल से बाहर आने का इंतजर शाह रुख के लिए और लंबा हो जाएगा। इसकी वजह से इन दोनों की दीवाली की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है।

ऐसा इसलिए है क्‍योंकि शनिवार और रविवार यानी 30 और 31 अक्‍टूबर को कोर्ट बंद रहेंगे और 1 नवंबर से हाईकोर्ट में दिवाली की छुटिटयां शुरू हो रही हैं। 12 नवंबर (शुक्रवार) तक हाईकोर्ट में रुटीन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकेगी। इस दौरान केवल कुछ जरूरी मामले ही सुने जाएंगे। इसके बाद में फिर शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। ऐसे में आर्यन की जमानत पर सुनवाई 15 नवंबर या फिर इसके बाद हो सकेगी। इस बीच यदि आर्यन की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया तो फिर शाहरुख को उसकी जमानत के लिए शीर्ष कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।

बता दें कि बालीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख ने आर्यन की जमानत के लिए महंगे और नामी तेज-तर्रार वकीलों की फौज को उतारा हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद भी अब तक वो अपने बेटे को जेल से बाहर निकलवा पाने में नाकाम रहे हैं। वहीं इस मामले में ही विशेष अदालत से दो आरोपियों मनीष राजगरिया और अविन साहू को पहले ही जमानत मिल चुकी है। मनीष राजगरिया को 2.4 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसको 50 हजार रुपए के मुचलके के बाद जमानत दी है जबकि अविन साहू के ऊपर दो बार प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले में कुल 20 आरोपी बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button