ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

28 दिनों में पेट्रोल 6.14 रुपये महंगा और डीजल में 7.34 रुपये की बढ़ोतरी

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है। 28 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 6.14 रुपये महंगा हुआ है और डीजल की कीमतों में 7.34 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है। गुरुवार 28 अक्टूबर को पेट्रोल 106 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.84 रुपये प्रति लीटर बिका।
एक अक्टूबर को राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 99.86 रुपये प्रति लीटर थी, वहीं डीजल की कीमत 97.50 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं 29 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 106 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.84 रुपये प्रति लीटर रही।

 

पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर विशेष रूप से डीजल की खपत पर पड़ा है और डीजल उन क्षेत्रों से ज्यादा खरीदा जा रहा है, जहां कीमतें थोड़ी कम हैं। इसके साथ ही कार निर्माता कंपनियां भी इन दिनों पेट्रोल वाहनों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं और ज्यादा से ज्यादा माइलेज व टेक्नोलाजी की ओर ध्यान दे रही हैं।
तीन दिन बाद एक हजार रुपये पहुंच सकती है रसोई गैस
तीन दिन बाद यानी एक नवंबर से रसोई गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। अक्टूबर में ही घरेलू सिलिंडर 971 रुपये है और अगले माह एक नवंबर से इसकी कीमत एक हजार रुपये पहुंचने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों बहुत से लोगों की गैस सब्सिडी आनी भी बंद हो गई है।

Related Articles

Back to top button