ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
देश

बच्चों की सुरक्षा की दी गई जानकारी

बिलासपुर । मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति क्रियान्वित चाइल्ड लाइन 1098 परियोजना के द्वारा मुंगेली ग्राम खेढ़ा जिला मुंगेली में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओपन हाउस कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाइल्डलाइन ने बताया की चाइल्ड लाइन 24 घंटा फोन एवं आउटरीच सेवा है।

उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है। किसी बच्चों को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चों को पीट रहा है अनाथ गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बालकों के देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई।

काउंसलर निशा यादव के द्वारा बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गई। लक्ष्मी नारायण सोनवानी के द्वारा बाल विवाह के बारे में जानकारी दिया गया। पद्मनी डहरिया आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभ्ााग के द्वारा बाल संरक्षण की जानकारी दिया। इस कार्यक्रम में टीम मेम्बर के द्वारा कोरोना संक्रमण के बचाव की जानकारी दी गई शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए हैंडवास सैनिटाइजर एवं शारीरिक सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया।

बच्चों के द्वारासांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक, निशा यादव काउंसलर, पद्मनी डहरिया आउटरीच वर्कर, टीम मेम्बर लक्ष्मीनारायण सोनवानी, हितेश कश्यप, संजय बघेल , सविता कार्के, प्रभा जांगड़े, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक रीना सारिका मसीह, शिक्षिका ऋृबदु साहू, नरेंद्र तिवारी, प्राथमिक शाला ह्नष्ण कुमार यादव प्रभारी प्रधान पाठक, शिक्षिका नीता पांडे, माया मिश्रा, लेख राम साहू शिक्षक, बसंत निर्मलकर, अंजू श्रीवास एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ग्रामीण, बालक एवं बालिका की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button