ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

दो दशक के बाद संजय गांधी चौक से स्टेशन तक बनी सड़क

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राजधानी रायपुर कई सड़कों पर साल में दो बार डामर चढ़ाया जाता है, लेकिन कई सड़कें तीन-चार दशक से पुरानी हो चुकी हैं और अब तक नहीं बनीं।इन्हीं में से एक है संजय गांधी चौक से स्टेशन को जोड़ने वाली 200 मीटर लंबी सड़क जिसे दो दशक बाद बनाया जा रहा है।
सड़क बनने से आसपास रहवासी, दुकानदार काफी खुश हैं, क्योंकि बरसात के समय कीचड़ के बीच चौक के समीप सब्जी बाजार लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब सब्जी बाजार को गंज मंडी में शिफ्ट कर दिया गया,इससे रहवासियों के साथ आने-जाने वालों लोगों को काफी राहत मिली है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर की कई खराब हो चुकी सड़कों पर साल में दो बार डामर चढ़ाया जाता है, लेकिन कुछ सड़कें तीन से चार दशक से पुरानी हो चुकी हैं और अब तक नहीं बनीं। इन्हीं में से एक संजय गांधी चौक से स्टेशन को जोड़ने वाली दो सौ मीटर लंबी खराब हो चुकी सड़क का फिर से मरम्मत कर डामरीकरण किया जा रहा है ।इस सड़क को साल 1982 में बनाया गया था,उस समय चौक पर संजय गांधी की प्रतिमा लगाई गई, उसके बाद से ही यहां सब्जी बाजार लगना शुरू हुआ।
बाजार लगने की वजह से नगर निगम का अमला इस सड़क को भूल ही चुका था। हर साल बरसात में कीचड़ युक्त इस खराब सड़क पर विवश होकर आसपास के रहवासी बाजार में आकर सब्जी खरीदने को विवश थे।
रहवासियों ने बताया कि बारिश के समय से ही इस सड़क पर एक-एक फीट के गड्ढे हो गए थे, पर मरम्मत नहीं किया गया।
कीचड़ और कचरा फैले होने से काफी दिक्कत होती थी लेकिन पिछले दिनों ही चौक से संजय गांधी की प्रतिमा को किनारे कर सुंदरीकरण का कार्य किया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सब्जी बाजार को गंज मंडी में शिफ्ट कर दिया है। 40 साल बाद इस खराब हो चुके सड़क को बनाने का काम शुरू किया गया है।
वार्ड पार्षद और एमआइसी सदस्य सुरेश चन्नावार ने बताया कि सड़क के दोनों ओर दुकानें हैं और यह बेहतर बायपास भी है, इसलिए इसे 50 लाख रुपये खर्च कर बनाया जा रहा है ताकि रहवासियों के साथ शहर के लोगों को को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

Related Articles

Back to top button