ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
विदेश

भारत में घटे, तो पाकिस्‍तान में बढ़े पेट्रोल के दाम; पाक में चरम पर पहुंची महंगाई

इस्लामाबाद।‌ पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है। लगातार हो रही मूल्य वृद्धि ने लोगों की आर्थिक कमर तोड़ दी है। लेकिन महंगाई थमने की बजाय दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार ने पेट्रोलियम पद्धार्थों की कीमतों में 8.14 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है।

पाकिस्तान की मीडिया ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को पेट्रोलियम पद्धार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। आपको बता दें कि तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के लगातार हो रहे विरोध के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कीमतों की बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी।

पाकिस्तानी मीडिया ने बताया है कि आयात समता मूल्य, कर दरों और विनिमय दर के आधार पर सरकार ने पेट्रोल और उच्च गति वाले डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जिसमें पेट्रोल में 8.03 रुपये और हाई स्पीड डीजल 8.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। पेट्रोल और उच्च डीजल के साथ-साथ पाकिस्तानी सरकार ने केरोसिन और हल्के डीजल तेल की कीमतों में भी इजाफा किया है। जिसमें केरोसिन में 6.27 रुपये और हल्के डीजल में 5.72 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोलियम पद्धार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी, बीते बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा 120 अरब रुपए के देश के सबसे बड़े सब्सिडी पैकेज की घोषणा के बाद किया गया है। जिसमें सरकार द्वारा 130 मिलियन लोगों को समर्थन देने के लिए आटा, घी और दालों पर 30 प्रतिशत की छूट दी गई है।

पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान के सब्सिडी पैकेज की घोषणा के तुरंत बाद पेट्रोलियम कीमतों में की गई बढ़ोतरी से विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहा है। इमरान सरकार के दो दिन में दो अलग-अलग फैसलों ने सरकार को आलोचनाओं के कटघरे में खड़ा कर दिया है। जो स्पष्ट रूप से सरकार की विफलता को दर्शाता है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्विट कर कहा कि पीएम का पैकेज ’20 करोड़ लोगों के लिए बहुत कम है।’ गौरतलब है कि भारत में एक्‍साइज ड्यूटी कम होने और कई राज्‍यों द्वारा वैट में कमी करने के बाद पेट्रोलिय पद्धार्थों की कीमतों में कमी आई है। कई राज्‍यों में पेट्रोल की कीमत में 12 रुपये प्रतिलीटर तक की कमी आई है।

Related Articles

Back to top button