ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अनिल देशमुख को ED ने मेडिकल जांच के लिए भेजा

मुंबई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले उन्‍हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। देशमुख 6 नवंबर तक ईडी की हिरासत में है। ईडी (Enforcement Directorate) देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले (Money Laundering Case) की जांच कर रही है। इस मामले में सीबीआइ ने अप्रैल 2021 में तत्कालीन मंत्री पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का आरोप लगने के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी।

jagran

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (71) को बीते सोमवार देर रात 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था। देशमुख ने इस मामले में ईडी की ओर जारी किए गए कई समन के बावजूद वह वहां पेश नहीं हुए थे। लेकिन बांबे हाई कोर्ट द्वारा बीते सप्‍ताह उन्हें रद करने से मना करने के बाद, वह सोमवार को एजेंसी के सामने हाजिर हुए। यहां की एक अदालत ने उन्‍हें 6 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया

अदालत को ईडी से मिली जानकारी के अनुसार अनिल देशमुख मनी लांड्रिंग के अपराध में शामिल था। रिमांड नोट में केंद्रीय एजेंसी ने राकांपा पर 100 करोड़ रुपये के संग्रह का आरोप लगाया है।अदालत को ईडी ने बताया इस मामले में जांच के लिए अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए हिरासत में लेना जरूरी है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए लेन-देन की पूरी छानबीन करना जरूरी है।

गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2021 को राकांपा नेता के खिलाफ आधिकारिक पद के दुरुपयोग के आरोप और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज की थी। इस मामले में अनिल देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच जारी है। हालांकि पहले अनिल देशमुख ने इन आरोपों का खंडन किया था।

Related Articles

Back to top button