ब्रेकिंग
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी... छठ महापर्व के मद्देनजर दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो दिनों तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन बस्तर में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खुले 35 नए क... त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छठ और दीपावली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ वकील के भरोसे कोर्ट से दूर रहने वाले याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई का शिकंजा और कसा, देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव
देश

इस्तीफा देने वाले SP विधायक राकेश प्रताप सिंह का दावा BJP के 40 विधायक सपा में जाने को तैयार

लखनऊ। अमेठी के गौरीगंज में विकास कार्य ठप होने से नाराज होकर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह लखनऊ में जीपीओ पार्क प्रांगण में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे तीन दिन से आमरण अनशन पर थे। उनको शुक्रवार की रात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के 40 से अधिक विधायक समाजवादी पार्टी में जाने को तैयार हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा के 150 विधायकों के उनके सम्पर्क में होने के दावे के बाद अब उनकी पार्टी के ही विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अलग राग अलाप दी है। राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया है कि भाजपा के 40 से अधिक विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। अमेठी जिले के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने यह एक एक बड़ा दावा किया है। उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के 40 से ज्यादा विधायक उनके सम्पर्क में हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक इशारा करेंगे तो भाजपा के यह सभी विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। धरने पर बैठे विधायक ने कहा कि भाजपा के 150 विधायक सरकार से नाराज हैं और समाजवादी पार्टी से जुडऩा चाह रहे हैं।

राकेश प्रताप अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। विधायक ने दो अक्टूबर को प्रशासन को ज्ञापन देकर 31 अक्टूबर तक दोनों सड़कों के निर्माण शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे। विधायक का कहना है कि वह सरकार की कार्यशैली के खिलाफ धरना दे रहे हैं। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। राकेश प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हाल ही में अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से वह लखनऊ में देकर अनशन पर बैठे थे।

उन्होंने हाल ही में सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा था कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज को लेकर कुछ मांगे उठाई थीं और सरकार ने सदन में उनको पूरा करने का सदन में आश्वासन दिया था। इसके बाद भी उनको पूरा नहीं किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपे गए इस्तीफे में विधायक ने क्षेत्र में दो जर्जर सड़कों के निर्माण के सिलसिले में अपने प्रयासों की याद दिलाते हुए कहा कि 25 फरवरी 2021 को सदन में सरकार ने यह आश्वासन दिया था कि इन सड़कों का निर्माण तीन महीने से भी कम समय में पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button