ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना किनारे की छठ पूजा, DDMA के दिशानिर्देशों का किया उल्लंघन

 भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की ओर से राजधानी के यमुना घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगाए जाने के बावजूद सोमवार को ITO के निकट स्थित एक घाट पर पूर्जा अर्चना की और सूर्य देव की अराधाना वाले इस त्योहार की तैयारियों की शुरुआत की। पश्चिमी दिल्ली के सांसद वर्मा ITO के निकट स्थित एक छठ घाट पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं व पूर्वांचली समाज के लोगों के साथ पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। नहाय-खाय के साथ ही आज से देश भर में छठ पूजा की शुरुआत हो गई

कोविड महामारी के चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने इस साल यमुना घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है। DDMA ने प्रशासन और पुलिस को इस रोक का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी जारी किया है। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ DDMA ने कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की बात भी कही थी। इस आदेश को लेकर राजधानी की सत्ताधारी AAP और भाजपा के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग जारी है।

इस पर्व के राजनीतिक मायने भी हैं क्योंकि पूर्वांचल (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार) के लोग भारी संख्या में शहर में निवास करते हैं जो कि वोट बैंक के लिहाज से दोनों दलों के लिए अहम हैं। वर्मा ने रविवार को इस प्रतिबंध की अवहेलना कर घाट पर छठ पूजा करने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हें रोककर दिखाने की चुनौती दी थी।

Related Articles

Back to top button