ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

देवेंद्र फडणवीस की मुश्किल बढ़ी! नवाब मलिक की बेटी नीलोफर ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक की बेटी नीलोफर खान मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मानहानि का नोटिस भेजा है। नीलोफर ने देवेंद्र फडणवीस को झूठे आरोपों, मानसिक प्रताड़ना, पीड़ा और वित्तीय नुकसान के लिए कानूनी नोटिस भेज कर 5 करोड़ रुपए की मांग की है। नीलोफर ने ट्विटर पर कानूनी नोटिस को शेयर किया है। इस नोटिस में लिखा है कि फडणवीस ने समीर खान पर ड्रग्स रखने का आरोप लगाया, जबकि मामले की जांच अभी जारी है। कानूनी नोटिस में आगे कहा गया है ‘आपने (देवेंद्र फडणवीस) जो कहा वैसा कोई भी आरोप नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की चार्जशीट में नहीं है।

बता दें कि फडणवीस और नवाब मलिक के बीच पिछले कुछ दिनों से आरोप-प्रत्योप का सिलसिला जारी है। मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर जाली नोटों की जब्ती से संबंधित एक मामले को दबाने और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की विभिन्न सरकारी बोर्ड में नियुक्ति करके ‘‘राजनीति का अपराधीकरण” करने का आरोप लगाया। फडणवीस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ को उद्धृत करते हुए कहा कि ‘‘सूअर के साथ कुश्ती नहीं लड़नी” चाहिए।

इससे पहले फडनवीस ने मलिक और और उनके परिवार पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल और 1993 विस्फोट मामले में 2005 में दोषी ठहराए गए बादशाह खान से 2.80 करोड़ रुपए का प्लॉट खरीदने का आरोप लगाया था। शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही नवाब मलिक मुंबई एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वानखेड़े परिवार ने मलिक के खिलाफ मानहानि के साथ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद मलिक फडणवीस से उलझ गए।

Related Articles

Back to top button