ब्रेकिंग
अब सिर्फ चेहरा नहीं, रणनीतिकार भी": नए साल में कांग्रेस का पावर बैलेंस बदलेगा, प्रियंका गांधी के पास... आलीशान लाइफस्टाइल और काली कमाई": करोड़ों की गाड़ियां, महंगी शराब और फर्जीवाड़ा; कॉल सेंटर घोटाले का ... दोषी पर सजा नहीं": पत्नी ने पति पर किया तलवार से वार, फिर भी कोर्ट ने क्यों दी रिहा करने की मोहलत? महायुति में 'सीट शेयरिंग' का खेल: 200 सीटों पर बनी बात, बाकी 27 पर फडणवीस और शिंदे करेंगे आखिरी फैसल... NCR वालों ने ली राहत की सांस: AQI में सुधार के बाद CAQM का बड़ा फैसला, निर्माण कार्यों और भारी वाहनों... कब्जा करने वालों की खैर नहीं": यूपी विधानसभा में सीएम योगी की दहाड़— 'गरीब की जमीन पर हाथ डाला तो बु... भक्ति के सफर का दुखद अंत: उज्जैन से लौट रहे परिवार पर पलटा मौत का कंटेनर, कोटा के पास दो जिंदगियां ख... बलात्कारी आजाद, न्याय शर्मसार": हाई कोर्ट के फैसले पर पीड़िता का प्रहार, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी आ... खाकी के साये में खूनी खेल: पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, हरिद्वार में मचा हड़कंप बलात्कारी को जमानत, डर में पीड़िता… कुलदीप सिंह सेंगर की बेल पर भड़के राहुल गांधी
देश

धन गुरुनानक दरबार जरहाभाठा में इस दिन से सजेगा कीर्तन दरबार

बिलासपुर। धन गुरुनानक दरबार बाबा थाहीरिया सिंह साहब भक्त कंवर रामनगर जरहाभाठा स्थित दरबार में 18 एवं 19 नवंबर को महान कीर्तन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन धन गुरु प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के 552 वंे प्रकाश पर्व पर किया जा रहा है।

दरबार के सेवादारी डा. हेमंत कलवानी ने बताया कि प्रकाश उत्सव पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रभात फेरी सुबह पांच बजे दरबार साहब से निकाली जाएगी। शहर के अलग-अलग वाडार्े में भ्रमण करते हुए वापस दरबार पहुंचेगी। इस दौरान दरबार में जपुजी साहब का चालीसा पाठ प्रतिदिन चल रहा है। वहीं अखंड पाठ साहब भी शुरू हो गया है। इसका भोग साहब 19 नवंबर को पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव के बताए हुए मार्ग पर चलकर दरबार में प्रतिदिन लंगर की सेवा होती है। इसमें सुबह व रात को जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जाता है। इस अवसर पर नवसारी गुजरात से सन्न्ी मूलचंदानी, गुरमुख भाई, रविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह अरोड़ा विशेष रूप से बिलासपुर आएंगे और कीर्तन सत्संग से अमृत की वर्षा करेंगे। इसकी तैयारियों में सभी जुटे हुए हैं और समिति बनाकर सभी को अलग- अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख प्रबंधक मूलचंद नरवानी, सुरेश वाधवानी, राजू धामेचा, विष्णु धनवानी, महेश लालचंदानी, हरीश भागवानी, भोजराज नारवानी, वि-ी नागवानी, मेघराज नारा, सुमित खेराज, अशोक सुखीजा, चंदू मोटवानी, रमेश भगवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी, राजेश माधवानी, लक्ष्मण दयलानी, दिलीप वाधवानी, संजय चावला, विशाल डोडवानी, देवराज, अशोक सुखीजा आदि जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button