Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

पार्टी कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता, लड्‌डू बांटकर दी बधाई

आगरा: मैनपुरी में डिम्पल यादव की निर्णायक बढ़त पर आगरा में सपा कार्यालय पर लड्‌डू बांटते सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार एवं अन्य।यूपी में उपचुनावों की काउंटिंग में मैनपुरी में डिम्पल यादव की निर्णायक बढ़त पर सपाइयों ने आगरा में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढोल नगाड़ों के साथ सपाइयों ने फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर नृत्य किया और मिष्ठान्न बांटा। सपा गठबंधन को उप चुनावों में मिली बढ़त से आगरा में जश्न का माहौल है। खासतौर से मैनपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की निर्णायक बढ़ते से सपाई उत्साहित हैं। सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहाबाद रोड पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लड्डू बांटे।सपाजनों ने कहा है कि मैनपुरी में जीत पक्की हो चुकी है। अब खतौली और रामपुर पर सपा ही जीतेगी। पूर्व महासचिव तेजपाल यादव, सपा नेता सौरभ गुप्ता, निर्वेश शर्मा, रामगोपाल बघेल, अवनींद्र यादव, अंकित जैन आदि ने खुशी व्यक्त की। हरीपर्वत चौराहे पर जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी, धर्मेंद्र यादव, गौरव यादव आदि ने मिष्ठान्न वितरण किया।समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहाबाद रोड पर जश्न मनाते सपाई।महानगर अध्यक्ष बोले, भाजपा सरकार में जनता परेशानमहानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि यह जीत अभी शुरुआत है। आने वाले चुनाव में सपा भारी बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। गरीब मजदूर और किसानों का बुरा हाल है। भाजपा सरकार से परेशान होकर लोग समाजवादी पार्टी की तरफ देख रहे हैं। यह चुनाव प्रणाम उसी का नतीजा है। सही माएने में यह जनता की जीत है।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें