ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
मनोरंजन

‘मैं अगर आमिर की आंखों में देख लूं तो प्यार न हो जाए…’ जब रानी मुखर्जी को सताने लगा था इस बात का डर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाघ और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के यह सितारे जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे।

बॉलीवुड के कई सितारे अक्सर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आते रहते हैं। यह सितारे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ एक-दूसरे और अपने बारे में खास खुलासे भी करते रहते हैं। द कपिल शर्मा शो में रानी मुखर्जी ने अपने बारे में खास खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दिग्गज अभिनेत्री ने बताया है कि एक समय वह अभिनेता आमिर खान और शाह रुख खान की दीवानी थीं।

इतना ही नहीं रानी मुखर्जी इन दोनों अभिनेताओं की इस हद तक दीवानी थीं कि इन दोनों के साथ रोमांटिक सीन करने हुए वह काफी घबराई हुई रहती थीं। रानी मुखर्जी ने कहा कि आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत और शाह रुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगें देखने के बाद उन्हें इन दोनों अभिनेताओं पर क्रश को गया था। रानी मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने जब शाह रुख खान और आमिर खान को स्क्रीन पर देखा था तो वह बस 16-17 साल की थीं।

रानी मुखर्जी ने कहा कि फिल्म गुलाम में एक रोमांटिक सीन की शूटिंग हो रही थी। इस समय वह केवल आमिर खान के जूते के फीते देखते रह गई थी। अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे डर लग रहा था कि मैं अगर आमिर की आंखों में देख लूं तो प्यार न हो जाए। आमिर मुझे यह समझाया था कि उस सीन के लिए उनकी आंखों में देखना होगा और घबराना नहीं है। अभिनेता ने रानी मुखर्जी को समझाया कि कैमरा शुरू होने से पहले उन्हें इस सीन के लिए सहज होना होगा।

रानी मुखर्जी ने कहा, ‘फिर मैं इतना सीख गई उनके साथ की अब एक पेड़ खड़ा कर दो मेरे सामने तो मैं उनसे भी रोमांस कर लूंगी।’ इसके अलावा रानी मुखर्जी ने और भी ढेर सारे खुलासे किए। आपको बता दें कि फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की तो यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है। यह फिल्म साल 2005 में आई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल है। यह फिल्म 19 नबवंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button