ब्रेकिंग
Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस... Chhattisgarh Ration Card Controversy: जीवित महिला को मृत बताकर निरस्त किया राशन कार्ड, पूर्व खाद्य म... Raipur Kurud Train Service: रायपुर से कुरूद और रावघाट के लिए 10 साल बाद शुरू होगी ट्रेन सेवा, बस के ... Kawardha Khappar Yatra Security: कवर्धा में पारंपरिक खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, निकाला गया ... Durg Supela Ravan Bhata History: भिलाई स्टील प्लांट से भी पुराना है दुर्ग का रावण भाटा, 150 साल से च... Durg Police Suspended News: दुर्ग में पुलिसर्किमयों की बड़ी लापरवाही, नशे में धुत बस स्टैंड पर बेसुध...
देश

राजधानी में आंबेडकर अस्पताल में नहीं हो पाई रात में पोस्टमार्टम की शुरुआत

रायपुर)। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में रात में पोस्टमार्टम करने की शुरुआत नहीं हो पाई। दो दिन पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन के अनुसार रात में भी पोस्टमार्टम कराने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके बाद अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने रात में पोस्टमार्टम कराने के लिए ड्यूटी तक निर्धारित नहीं की है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है। बता दें कि देश भर में अंग्रेजों के समय से चली आ रही व्यवस्था को केंद्र सरकार ने खत्म करके अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है।
इस मामले में आंबेडकर अस्पताल के पोस्टमार्टम डिपार्टमेंट संभाल रहे डा. अरुण कुमार ने बताया कि यहां अस्पताल में पहले भी सूर्यास्त के बाद इमरजेंसी केस में पोस्टमार्टम होते रहे हैं। मंगलवार को सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। डा. अरुण कुमार ने बताया कि व्यवहारिक तौर पर सूर्यास्त के बाद मृतक के परिवार वाले भी नहीं चाहते कि पोस्टमार्टम हो, लेकिन समय में आए बदलाव से लंबित पोस्टमार्टम जल्द होंगे, इसके लिए पूरी व्यवस्था करनी पड़ेगी।
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए नया प्रोटोकाल देश भर के लिए जारी कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मृतक के दोस्तों, रिश्तेदारों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह प्रक्रिया आने वाले समय में अंगदान को भी बढ़ावा दे सकती है। प्रोटोकाल में कहा गया है कि अंगदान के लिए पोस्टमार्टम प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। बहरहाल देखना यह है कि आंबेडकर अस्पताल के अलावा प्रदेश के अन्य अस्पतालों में कब यह सुविधा मिल पाएगी।

Related Articles

Back to top button