ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेगी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी के जुटने लगी है। 15 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद कांग्रेस ने न सिर्फ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया, बल्कि पंचायत स्तर पर भी संगठन का ढांचा खड़ा किया है। इस फार्मूले पर सत्ता मिलने के बाद अब कांग्रेस एक बार फिर गांव-गांव में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की तैयारी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर को कांग्रेस पंचायती राज सम्मेलन करने जा रही है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पंचायती राज सम्मेलन में सरकार की योजनाओं की जानकारी ली जाएगी। राज्य सरकार ने गांव के विकास के लिए कई योजना शुरू की है। इस सम्मेलन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का फीडबैक भी मिल जाएगा। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अगले दो साल में पार्टी पंचायत स्तर पर एक बार फिर मजबूत होना चाहती है। नरवा, गरवा योजना का असर गांव की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।

गोठान योजना और धान खरीदी ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। अब पार्टी इन योजनाओं को लेकर सीधा संवाद करने जा रही है। इसके साथ ही कांग्रेस ने निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भी इंटरनेट मीडिया का मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत कांग्रेस आने वाले छह महीने में एक-एक वार्ड में इंटरनेट मीडिया की टीम बनाएगी। छह महीने में पार्टी से जुड़े लोगों का दस हजार वाट्सएप ग्रुप बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

समर्थन जुटाने जनजागरण पदयात्रा

महंगाई के विरोध में चल रही जनजागरण पदयात्रा अभियान में समर्थन जुटाने के लिए एक नम्बर जारी किया है। इसमें मिस काल देकर कांग्रेस के जनजागरण अभियान को कोई भी समर्थन दे सकता है। उसी नंबर के माध्यम से आनलाइन पांच रुपये जमा करके पार्टी की सदस्यता भी ली जा सकती है। कांग्रेस पंचायत और नगरीय निकायों के हर वार्ड में दो-दो लोगों को प्रशिक्षण भी देगी, जो इंटरनेट मीडिया पर पार्टी का पक्ष रखेंगे। प्रदेश कांग्रेस के आइटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने बताया कि पार्टी आलाकमान ने राज्य सरकार के अच्छे कामों, उपलब्धियों और केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं खामियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Back to top button