Breaking
पश्चिम बंगाल में भी BJP बनाने जा रही रिकॉर्ड… हुगली रोड शो में बोले CM पुष्कर सिंह धामी कैंपेन सॉन्ग बैन होने पर चुनाव आयोग पहुंचे आप नेता, दोहरे रवैये का लगाया आरोप कद, किरकिरी और कश्मकश… वो वजहें जो गांधी परिवार को रायबरेली-अमेठी से लड़ने से रोक रहीं आखिर कब थमेगा कोटा में आत्महत्याओं का मामला? फिर एक छात्र ने किया सुसाइड अनोखी शादी! बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती ... दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर

 पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत, पंप पर झंडा लगा रहा था, तार की चपेट में आया 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत हो गई। कर्मचारी पंप पर ही लोहे की मेज पर चढ़कर झंडा लगा रहा था। तभी 11केवी तार की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को वहां से उठवाकर अस्पताल ले गई। इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक अकलतरा-बिलासपुर रोड पर जाम लगाए रखा। आरोप है कि पंप मालिक के इशारे पर परिजनों को बिना सूचना दिए शव हटाया गया है। पामगढ़ क्षेत्र के मेउ गांव निवासी आशीष कुमार निर्मलकर (25) बिलासपुर रोड स्थित जुनेजा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पंप पर झंडा लगाने लोहे की सीढ़ी जैसी टेबल पर चढ़ा। झंडा लगाने के दौरान ऊपर से गई 11 केवी के हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद जोर का धमाका हुआ और उसका शरीर जलने लगा। पैर और अन्य हिस्से अलग होकर गिर गए और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने युवक के शव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए। आरोप है कि बिना परिजनों को सूचना और मुआवजा दिए शव को जानकर हटवाया गया है। पंप के सामने से हाई वोल्टेज तार गुजरा है। इसके बावजूद युवक को लोहे के सीढ़ी में चढ़ा दिया गया, जो कि एक गंभीर लापरवाही है। इसके बाद लोगों ने पामगढ़ तिराहा पर जाम लगा दिया। इसके कारण अकलतरा-बिलासपुर मार्ग बाधित हो गया।

पश्चिम बंगाल में भी BJP बनाने जा रही रिकॉर्ड… हुगली रोड शो में बोले CM पुष्कर सिंह धामी     |     कैंपेन सॉन्ग बैन होने पर चुनाव आयोग पहुंचे आप नेता, दोहरे रवैये का लगाया आरोप     |     कद, किरकिरी और कश्मकश… वो वजहें जो गांधी परिवार को रायबरेली-अमेठी से लड़ने से रोक रहीं     |     आखिर कब थमेगा कोटा में आत्महत्याओं का मामला? फिर एक छात्र ने किया सुसाइड     |     अनोखी शादी! बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी     |     शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये     |     अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती वोट     |     दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव     |     लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार     |     झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें