ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

छत्तीसगढ़ के सभी जिला अस्पतालों कैंसर मरीजों के लिए कीमोथेरेपी की सुविधा

रायपुर। प्रदेश के 17 जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है। डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधा वाले इन 17 अस्पतालों में से आठ बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचल में हैं। कोरोना काल में लाकडाउन के चलते जब सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं बंद थी, उस समय अलग-अलग जिलों में संचालित, स्थानीय स्तर पर मौजूद इस सुविधा ने कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत दी थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ‘दीर्घायु वार्ड’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के 17 जिला अस्पतालों में 820 कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी की गई।

इसमें जगदलपुर जिला अस्पताल में 341, जशपुर में 294, अंबिकापुर में 78, कांकेर और सूरजपुर में 24-24, रायपुर में 17, नारायणपुर में 13, जांजगीर और धमतरी में दस-दस, बेमेतरा में चार, बिलासपुर और दंतेवाड़ा में दो-दो तथा बलरामपुर जिला अस्पताल में एक मरीज की कीमोथेरेपी की गई। वहीं इस अंतराल में 2809 व्यक्तियों में कैंसर की जांच की गई है। इसमें जगदलपुर जिला अस्पताल में 1260, धमतरी में 456, जशपुर में 311, रायपुर में 242, सूरजपुर में 237, जांजगीर में 102, कांकेर में 65, बिलासपुर में 47, बेमेतरा में 31, बलरामपुर में 23, बालोद और अंबिकापुर में दस-दस, दंतेवाड़ा में सात और गरियाबंद जिला अस्पताल में चार लोगों में कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग सभी जिलों में इस सुविधा के विस्तार की तैयारी में है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने निर्देश भी दिए हैं।

जिन जिलों में सुविधाएं नहीं वहां शुरू होगा

प्रदेश के सभी जिलोें में कीमोथेरेपी की सुविधाएं दी जाएगी। जिन जिलों में यह सुविधाएं नहीं है वहां जल्द ही इसे शुरू करने के लिए मैंने विभाग को निर्देश दिया है।

टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री

Related Articles

Back to top button