ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

दो पालियों में संचालित करें हिंदीं और अंग्रेजी माध्यम स्कूल

पत्थलगांव। शिक्षकों के स्थानांतरण प्रस्ताव मंगाए जाने के लोक शिक्षण संचालनालय के पत्र से जिले के शिक्षकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन खुलकर सामने आ गया है। इस संबंध में संगठन के जिला मीडिया प्रभारी मो अफरोज खान ने बताया कि जिले के समस्त ब्लाक मुख्यालयों में स्थित हिंदी माध्यम के स्कूल को अधिग्रहित कर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परिवर्तित किया गया है। जहां अब अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन अध्यापन का कार्य किया जा रहा है,जो सराहनीय है। परंतु जिन विद्यालयों को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में परिवर्तित किया गया है वहाँ कई दशकों से संचालित हिन्दी माध्यम के विद्यालय को बंद करने की मानसिकता से लोक शिक्षण संचनालाय के संदर्भित पत्र का हवाला देकर जिला शिक्षाधिकारी जशपुर द्वारा शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु 22 नवंबर तक विकल्प मंगाया गया था जो काफी पीड़ादायक है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव और उनकी टीम ने सोमवार को विधायक रामपुकार सिंह और यूडी मिंज को ज्ञापन सौंपकर बताया कि हिंदी माध्यम के शासकीय विद्यालयों में अमूमन ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चे विद्या अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे में यदि उन विद्यालयों के शिक्षकों को अन्यत्र स्थानांतरित कर विद्यालय बन्द किया जाएगा तो उन गरीब विद्यार्थियों के साथ नाइंसाफी होगी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की शिक्षक हित में मांग की है कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के साथ.साथ हिंदी माध्यम के विद्यालय भी संचालित हो तथा हिंदी माध्यम के किसी भी पद संरचना को न छेड़ते हुए शिक्षकों को यथावत रखा जाए। जिस पर विधायक रामपुकार सिंह और यूडी मिंज ने तत्काल मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यालय दो पाली में संचालित होते रहे। साथ ही हिन्दी माध्यम विद्यालय की पद संरचना को यथावत रखते हुए शिक्षकों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित न किया जाए। ताकि इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी एवं शिक्षक पूरे मनोयोग से अध्ययन अध्यापन का कार्य कर सकें। दोनों विधायकों ने संगठन के सदस्यों को आश्वस्त किया है कि आपकी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, प्रांतीय पदाधिकारी एलडी बंजारा, तनु ठाकुर, विकासखंड अध्यक्ष धनु यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button