ब्रेकिंग
राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द...
खेल

कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ बदला भारत का विकेटकीपर, BCCI ने बताया कारण

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम को सुबह एक झटका लगा। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोट की वजह से मैदान पर नहीं उतरे। मैच के दूसरे दिन भारत ने 345 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 129 रन बनाए थे।

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के तीसरे दिन बड़ा झटका लगा। टीम के अनुभवी विकेटकीपर साहा मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरे। जानकारी के मुताबिक उनको गर्दन में दर्द की शिकायत हुई थी जिसकी वजह से मैदान पर नहीं उतर पाए। साहा को इस मैच में नियमित विकेटकीपर रिषभ पंत को आराम दिए जाने पर मौका मिला है। तीसरे दिन मैच में भारत के मैदान पर उतरने से पहले ही यह झटका लगा।

बीसीसीआइ ने दिया अपडेट

साहा के चोटिल होने की जानकारी बीसीसीआइ ने दी। बताया गया कि उनकी गर्दन में खिंचाव है और बीसीसीआइ की मेडिकल टीम इस पर नजर बनाए हुए है। साहा के सेहत की बेहतरी पर टीम अपना ध्यान बनाए हुए है। उनकी अनुपस्थिति में केएस भरत भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करेंगे।

साहा की जगह भरत

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले केएल एस भरत को बतौर रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम मे रखा गया था। चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर उनको टीम में जगह दी थी। आइपीएल में भी भरत ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सबका ध्यान खींचा था। साहा के चोटिल होने के बाद उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरने का मौका मिला।

Related Articles

Back to top button