ब्रेकिंग
Bihar Legislative Council Election JDU News: पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार पर पार्टी ने जताया भरोसा,... AVVNL Compassionate Job Maintenance Case: अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद सास की सुध न लेने पर कोर्ट का क... Jaunpur Sureri Thana News: एसएचओ सस्पेंड, कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज, थाने के अंदर कैदियों से व... Noida Protest NSA Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक, जानिए... BJP State Incharges List 2026: बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी, 21 महिला नेताओं क... Snake Bite Incident in Hathras: घर में काम करते समय किशोरी को फिर काटा सांप, वन विभाग से मदद की गुहा... UP Politics News 2027: जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता—मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे... Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा...
देश

भैरव बाबा की जयंती पर यज्ञकुंड में दी गई आहुतियां

बिलासपुर । रतनपुर सिद्धतंत्र पीठ में विराजे भैरव बाबा की भैरव अष्टमी के दिन राजसी श्रृंगार से सुशोभित कर पूजा अर्चना की गई।
इसके साथ जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस संबंध मे भैरव तंत्रपीठ के प्रबंधक पं. जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि भैरव बाबा के द्वार में भक्तगण बड़ी संख्या मे आकर हवन, वेदी के कुंड में आहुतियां देकर मंत्र जाप में भाग ले रहे हैं। मंदिर के द्वारा वैदिक आचार्र्यों की व्यवस्था मंदिर में की गई है जो सात दिन तक यजमान के पूजा अनुष्ठान करेंगे।
वे भैरव बाबा के रूष्टाध्यायी का जाप कर रहे हैं। पं अवस्थी ने बताया कि रतनपुर क्षेत्र में मां महामाया के द्वारपाल के रूप में विख्यात बाबा भैरव की उपासना भक्तों को दुख ,विरह व कष्टों को दूर करता है। उनकी उपासना व नाम मात्र से कष्ट समाप्त हो जाते हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर में बटुकों का उपनयन संस्कार किया जाएगा। जनेउ संस्कार के लिए मंदिर आयोजन समिति की ओर से व्यापक तैयारी की गई है।
इसकी तैयारी के संबंध में मंदिर के शास्त्री पं कान्हा तिवारी ने बताया कि मंगलवर को होने वाले विप्र बटुकांे के लिए पंजीयन का कार्य दो हफ्ते पहले से चल रहा था। तकरीबन 100 से अधिक बटुकांे ने पंजीयन करा लिया है। जनेउ संस्कार शुभ मुहुर्त मे किया जाएगा। भैरव बाबा की महिमा अपार है। देश विदेश से आनलाइन मंत्र जाप करा रहे हैं। भक्तगण के पास र्तमान समय में समय की कमी है।
वहीं नवीन संप्रेषण के उपकरणों से ही भक्तगण पुण्य अर्जित करने में लगे हुए हंै। कई भैरव भक्तांे के द्वारा आनलाइन विडियो काल के माध्यम से ही मंत्र जाप व आहुति का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन के सदस्य मुख्य रूप से पं. दिलीप दुबे, राजेंद्र दुबे, महेश्वर,पांडेय विक्की अवस्थी, ,राजेंद्र तिवारी,रवि तंबोली , सहित आचार्य और सेवक जुटे हुए हैं ।

Related Articles

Back to top button