ब्रेकिंग
जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती से रेलवे क्वार्टर में रेप: टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह निकालेंगे 'सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से शुरू होकर ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी... Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द... दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जमीन के अवैध इस्तेमाल पर दिया जोर 'बिग बॉस 20' के घर में जंग की शुरुआत: यंग डीएसए बने पहले 'बॉस', कैप्टेंसी टास्क में उतरे चेहरों से न... भारतीय सिख ड्राइवरों पर US एजेंसी का विवादित AI पोस्टर: भारी विरोध के बाद DHS ने हटाया Indian Economy GDP Growth: वैश्विक मंदी के बीच भारत का जलवा, 7.8% रही GDP ग्रोथ; IMF ने जमकर की तारी...
टेक्नोलॉजी

पराग अग्रवाल का सख्त एक्शन, सीईओ बनते बदली Twitter की फोटो-वीडियो शेयरिंग पॉलिसी, उल्लघंन पर दिया 7 दिनों तक अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश

नई दिल्ली: ट्वीटर (Twitter) का सीईओ बनते ही पराग अग्रवाल एक्शन के मूड में आ चुके हैं। अग्रवाल ने कंपनी सेफ्टी पॉलिसी का विस्तार किया है, जिसे इस साल सितंबर माह में लागू किया गया था। ट्वीटर सेफ्टी मोड (Safety Mode) के तहत प्राइवेट फोटो और वीडियो को बिना इजाजत शेयर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पॉलिसी के उल्लघंन पर 7 दिनों तक अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। ट्वीटर ने कहा कि बिना इजाजत फोटो और वीडियो को शेयरिंग वाले पोस्ट को हटाया जा सकता है।हालांकि यह पॉलिसी पॉपयुलर हस्तियों और विशेषज्ञों पर लागू नहीं होती है, क्योंकि उनके ट्वीट को सार्वजनिक हित के लिए माना जाता है।

कंपनी के मुताबिक बिना इजाजत प्राइवेट फोटो शेयर करने के कई सारे मामले सामने आए हैं, जिसमें लोग प्राइवेट फोटो-वीडियो शेयर करके मानसिक और शारीरित तौर पर प्रताड़ित करने का काम किया गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि इस तरह की हरकत को अपराध माना जाएगा। Twitter ने माना कि बिना इजाजत किसी की फोटो और वीडियो को शेयर करना फिजिकल और इमोशनल नुकसान पहुंचाने जैसा है।

इन लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान 

ट्वीटर के मुताबिक प्राइवेट मीडिया को बिना इजाजत शेयर करने से किसी को भी परेशानी हो सकती है। लेकिन इससे सबसे ज्यादा महिलाओं, एक्टिविस्ट और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रभावित होते हैं। ट्वीटर ने कहा कि अगर उनकी तरफ से किसी ऐसे पोस्ट के खिलाफ रिपोर्ट मिलती है, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा

Twitter पर कौन सी चीजें है प्रतिबंधित 

कंपनी की मौजूदा पॉलिसी के मुताबिक किसी व्यक्ति की प्राइवेट इन्फॉर्मेंशन, जैसे फोन नंबर, आईडी को पोस्ट करना अपराध माना जाता है। साथ ही किसी की निजी जानकार को उजागर करना, किसी को धमकी देना या दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने को अपराधा माना जाता है। ट्वीटर की मानें, तो मीडिया और पर्सनल जानकारी के दुरुपयोग की चिंता बढ़ रही है। इसके जरिए लोगों को परेशान करने, डराने जैसी घटनाएं बढ़ी हैं।

Related Articles

Back to top button